पिंपरी चिंचवड़ मनपा: स्थायी समिति में के 8 नए सदस्यों की ‘एंट्री’

भाजपा के शत्रुघ्न काटे, नितिन लांडगे, सुरेश भोईर, रवि लांडगे, राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रवीण भालेकर, राजू बनसोडे, शिवसेना की मीनल यादव, निर्दलीय मोर्चा की नीता पाड़ाले शामिल
पिंपरी। पिंपरी चिंचवड़ मनपा की तिजाेरी की चाबियां रखनेवाली स्थायी समिति के सभापति संतोष लोंढे समेत मौजूदा 8 सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। उनकी जगह नए सदस्यों की बहुप्रतीक्षित नियुक्तियां गुरुवार की सर्वसाधारण सभा में की गई। इसमें मनपा के सत्तादल भाजपा के कुल चार, राष्ट्रवादी कांग्रेस केे दो, शिवसेना व निर्दलीय मोर्चा के एक- एक सदस्य का समावेश है। इस सभा में भाजपा के शत्रुघ्न काटे, नितिन लांडगे, सुरेश भोईर, रवि लांडगे, राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रवीण भालेकर, राजू बनसोडे, शिवसेना की मीनल यादव और निर्दलीय मोर्चा की नीता पाड़ाले की बतौर स्थायी समिति सदस्य की नियुक्ति की घोषणा की गई।
16 सदस्यीय स्थायी समिति के सदस्यों का कार्यकाल दो साल का होता है। इस साल दाे साल का कार्यकाल पूर्ण कर चुके 28 फरवरी काे रिटायर हाेने वाले 8 सदस्याें में वर्तमान समिति सभापति संताेष लाेंढे, शीतल शिंदे, आरती चाेंधे, राजेंद्र लांडगे, शिवसेना के गुट नेता राहुल कलाटे, राष्ट्रवादी कांग्रेस के मयूर कलाटे, पंकज भालेकर एवं निर्दलीय नगरसेविका झामाबाई बारणे का समावेश है। भाजपा के शशिकांत शिंदे, भीमाबाई फुगे, अंबरनाथ कांबले, सुवर्णा बुर्डे, संताेष कांबले, अभिषेक बारणे, राष्ट्रवादी की पूर्णिमा साेनवणे एवं सुलक्षणा धर सदस्याें का कार्यकाल अभी बाकी है। नए 8 सदस्यों में भाजपा के चार, राष्ट्रवादी के दाे तथा शिवसेना एवं निर्दलीय गुट के एक-एक सदस्य की नियुक्ति की गई।
रिक्त होनेवाली आठ सीटों पर नए सदस्यों की नियुक्तियों की घोषणा की गई। इस सभा में सत्तादल के नेता नामदेव ढाके ने भाजपा, विपक्षी दल के नेता राजू मिसाल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस और शिवसेना गुटनेता राहुल कलाटे ने शिवसेना के सदस्यों के नामों की सूची महापौर ऊषा ढोरे को सौंपी। इसके अनुसार महापौर स्थायी समिति के नए आठ सदस्यों की नियुक्तियों की घोषणा की। समिति के नए सदस्यों में सत्तादल भाजपा के शत्रुघ्न काटे, नितिन लांडगे, सुरेश भोईर, रवि लांडगे, राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रवीण भालेकर, राजू बनसोडे, शिवसेना की मीनल यादव और निर्दलीय मोर्चा की नीता पाड़ाले का समावेश है। नियुक्ति की घोषणा के बाद नवनियुक्त सदस्यों का महापौर उषा ढोरे के हाथों सम्मान किया गया। इसके साथ ही मनपा के नए आयुक्त राजेश पाटिल और अतिरिक्त आयुक्त विकास ढाकणे का स्वागत व सम्मान किया गया। स्थायी समिति का पिंपरी चिंचवड़ मनपा के जारी पंचवर्षीय सत्र में आखिरी सत्र होगा। मौजूदा समिति का अधिकांश कार्यकाल काेराेना संक्रमण की वजह से व्यर्थ हाेने से सभापति समेत निवर्तमान होने जा रहे सदस्याें में निराशा छायी है।