पिंपरी चिंचवड: पहेली बना तीन साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला!

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन  – मासूम बच्चियों से दुष्कर्म की श्रृंखला में जुड़े कालेवाड़ी में तीन साल की बच्ची का मामला पहेली बनकर रह गया है। रविवार की देर रात उजागर हुए इस मामले में वाईसीएम और ससून हॉस्पिटलों के डॉक्टरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने का संदेह जताया है। हालांकि ससून में मेडिकल जांच के दौरान ही उसके माता- पिता उसे लेकर भाग गए। बाद में पुलिस ने उन्हें खोज निकाला मगर उन्होंने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। वहीं बच्ची के साथ दुष्कर्म नहीं होने का दावा भी पुलिस ने किया है। बहरहाल दो- दो डॉक्टरों द्वारा शक जताए जाने के बाद कम से कम बच्ची का मेडिकल चेकअप तो कराना चाहिए था। इसकी बजाय शिकायत न रहने का कारण बताकर पुलिस ने इस गुत्थी को और उलझा दिया है |

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’57f6c67a-d205-11e8-b0fd-33e8bd8f0a8b’]

चौंकानेवाली घटना….ससून हॉस्पिटल में दो महिलाओं की लाश हुई अदलाबदली

बीते कुछ दिनों से पिंपरी चिंचवड़ शहर में मासूम बच्चियों के साथ यौन शोषण की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला कालेवाडी से है जहां एक तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का संदिग्ध मामला सामने आया है। बच्ची के गुप्तांग से रक्तस्राव होने से उसके माता- पिता उसे रविवार की देर रात डेढ़ बजे के करीब वाईसीएम हॉस्पिटल लेकर आये। यहां डॉक्टरों ने उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का संदेह जताया और उसे जांच के लिए पुणे के ससून हॉस्पिटल में भेज दिया। यहां भी डॉक्टरों को वैसा ही शक हुआ। हॉस्पिटल ने वाकड़ पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सोमवार की सुबह पुलिस टीम के वहां पहुंचने से पहले ही बच्ची के माता- पिता उसे लेकर गायब हो गए।

[amazon_link asins=’B07DWV5QJ7′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7a624584-d205-11e8-bf2f-f3aa9373f0c0′]

पुलिस उनके दिये पते पर पहुंची मगर वे यहां भी नहीं मिले। इससे इस मामले में संदेह का दायरा गहरा गया। काफी खोजबीन के बाद इस दंपति को खोज निकाला गया। उन्होंने बच्ची के साथ ‘वैसा’ कुछ नहीं होने की जानकारी देते हुए शिकायत देने से मना कर दिया। महिला पुलिस अधिकारियों ने भी अपने निरीक्षण के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी कोई घटना से इन्कार किया। इस वजह से कोई मामला दर्ज नहीं किया जा सका, ऐसा वाकड़ पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सतीश माने ने बताया। डॉक्टरों के शक, अभिभावकों के इन्कार और पुलिस के बयान से यह पूरा मामला एक पहेली बन गया है। इस बारे में पूछने पर पुलिस आयुक्त आरके पद्मनाभन मामले की जांच करने की जानकारी संवाददाताओं को दी।

[amazon_link asins=’B07C3W12CF’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’84b0f894-d205-11e8-b24d-3598810725ce’]