पिंपरी मनपा 7 करोड़ रुपए का स्मार्ट वॉच खरीदेगी

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन – शहर स्वच्छता का कामकाज अधिक क्षमता से करने के लिए पिंपरी-चिंचवड़ मनपा ने 7 करोड़ रुपए खर्च कर सफाई कामगारों के लिए  4 हजार 544 स्मार्ट वॉच खरीदने का निर्णय लिया है। जनवरी 2019 में स्वच्छता सर्वे होगा। समय कम होने की वजह से स्मार्ट वॉच इसी पद्धति से खरीदने का प्रस्ताव स्थायी समिति के समक्ष मंजूरी के लिए रखा गया है।

मनपा का क्षेत्रफल 181 स्क्वे. किलोमीटर तक फैला है। दैनिक साफ-सफाई, सड़क की सफाई, कीटनाशकों की छिड़काव, नालों की सफाई, कचरा संकलन और ट्रैफिक, सार्वजनिक शौचालयों की सुरक्षा आदि कार्य मनपा के स्वास्थ्य विभाग के जरिए किया जाता है। शहर स्वच्छता का कार्य हेतु मनपा ने क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर अधिकारी को नियुक्त किए हैं। इनमें सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक, मलेरिया निरीक्षक, वाहन चालक, स्वास्थ्य सहायक, मुकादम, गटर का कचरा ढोने वाला, सफाई कामगार, सफाई सेवक, मजदूर, स्प्रे कुली, कंपोस्टकुली, प्यून, मेंटेनेंस हेल्पर सहित 1800 अधिकारी कर्मी शामिल है।

शहर की बढ़ती जनसंख्या और बढ़ते विस्तार को देखते हुए मनपा ने सफाई कार्यों को आउटसोर्स पर निर्भरता शुरू की है। कचरा संकलन, सड़क की सफाई, नालों की सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता आदि कार्य कांट्रैक्ट कामगारों के जरिए किया जाता है। स्वास्थ्य कामकाज पर करोड़ों रुपए का खर्च हुए है लेकिन शिकायतों की संख्या कम नहीं हो रही है।

फिलहाल कचरा परिवहन करने वाले वाहनों पर जीपीएस सिस्टम लगाया गया है। इसलिए कौन सी गाड़ी किस वक्त कहां है इसकी जानकारी उसी तुरंत मिल जाती है। ऐसे में समय पर गाड़ियों को लाने, कचरा उठाने, तय समय पर निश्चित समय पर संबंधित प्रभाग में नहीं जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। ऐसे में किसी एक भाग में समय पर गाड़ियां नहीं पहुंचने पर उसकी शिकायत आने के बाद उसकी तुरंत जांच होती है व संबंधित को समझाया जाता है या फिर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। कुछ सफाई कामगारों के की गलती का खामियाजा सभी कामगारों को उठाना पड़ता है। ऐसे में सभी सफाई कामगारों पर स्वास्थ्य निरीक्षक को नजर रखने के लिए स्मार्ट वॉच की मदद ली जाएगी। इसके तहत पहले चरण में 4 हजार 544 स्मार्ट वॉच खरीदी जाएंगी।

सीधी खरीदारी होगी

स्वास्थ्य विभाग के एक्जीक्यूटिव ऑफिसर मनोज लोणकर ने कहा कि स्मार्ट वॉच खरीदने के काम में जल्दबाजी की जा रही है। नागपुर मनपा की तर्ज पर स्मार्ट वॉच उसी पद्धति से सीधे अपनी स्थिति देखकर खरीदने की सलाह मनपा आयुक्त के श्रवण हर्डिकर को दी है। मनपा आयुक्त श्रवण हर्डिकर ने भी जल्दबाजी में 7 करोड़ रुपए के स्मार्ट वॉच खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ठोस कचरा प्रबंधन के अंतर्गत यह स्मार्ट वॉच खरीदी जाएंगी। स्मार्ट वॉच के आधार पर अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा।