फरवरी तक रात में रहेगी गुलाबी ठंड -IMD

 

नई दिल्ली,30 नवंबर 

शीतकालीन मौसम (दिसंबर से फरवरी )  में उत्तर-पश्चिम व मध्य भारत के अधिकांश उपविभाग और पूर्व भारत के कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।  ऐसे में नागरिकों को फरवरी तक गुलाबी ठंड का सामना करना पड़ेगा।
भारतीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देश के अधिकांश क्षेत्रों में दिसंबर, जनवरी व फरवरी महीने में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।  पूर्वोत्तर भाग में व दक्षिण भारत के अधिकांश उपविभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

साथ ही पूर्वोतर के कुछ क्षेत्रों व उत्तर भारत के अधिकांश जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।  मध्य भारत के कुछ उपविभाग व दक्षिण भारत के कुछ जगहों का अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने संभावना जताई गई गई।

भारतीय मौसम विभाग से हर वर्ष गर्मी व ठंड का पूर्वानुमान जारी किया जाता है।  पिछले तीन महीने में भारत के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा है।  जबकि उत्तर उपविभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा है।