ठाणे महापौर वर्षा मैराथन में पिंटू यादव, आरती पाटिल ने मारी बाजी 

 
ठाणे: समाचार ऑनलाईन –  ठाणे महानगरपालिका व ठाणे जिला एथेलेटिक्स संघठना दवारा संयुक्त रूप से आज 30वी ठाणे महापौर वर्षा मैराथन स्पर्धा का आयोजन किया गया था।  इस स्पर्धा का उद्घाटन महापौर मीनाक्षी शिंदे ने झंडा दिखाकर किया।  इस दौरान सभागृह नेता नरेश म्हस्के उपस्थित थे।  राज्य के सार्वजनिक निर्माण कार्य मंत्री, पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने 10 किलोमीटर स्पर्धा का उद्घाटन किया।  इस स्पर्धा में राज्य भर के धावक शामिल हुए।  

दोनों नासिक के रहने वाले 
इस मौके पर पहली बार 21 किलोमीटर के पुरुष और महिला स्पर्धा की शुरुआत की गई।  महापौर मैराथन स्पर्धा में पपहले  नंबर पर आरती पाटिल रही.
21 किलोमीटर के स्पर्धा में पिंटू यादव ने एथेलेटिक्स में पहला नंबर पाया। मूल रूप से झारखंड के रहने वाले पिंटू नासिक में अपने परिवार के साथ रहते है।  21 किलोमीटर की स्पर्धा में अर्थी पाटिल (23 ) पहले स्थान पर रही. वह भी नासिक की रहने वाली है।  फ़िलहाल वह घोसला मिलिट्री कॉलेज नासिक में मिलिट्री की ट्रेनिंग ले रही है।
विरोधियों ने आयोजन का विरोध किया था 
 बाढ़ प्रभावितों को मदद देने के लिए इस महापौर मैराथन स्पर्धा को रद्द कर इस खर्चे से बाढ़ प्रभावित नागरिको को मदद करने की मांग विरोधियों दवारा  की जा रही थी।  लेकिन स्पर्धा की तैयारी पूरी हो चुकी होने की वजह से आख़िरकार ठाणे महापौर वर्षा मैराथन स्पर्धा रविवार की सुबह रिमझिम बारिश के बीच शुरू हुई।