महाराष्ट्र में पेड़ लगाना केवल नाटक, अभिनेता सयाजी शिंदे का सरकार पर हमला 

 

उस्मानाबाद : समाचार ऑनलाईन –  महाराष्ट्र में पेड़ लगाने को लेकर अभिनेता सयाजी शिंदे ने दुःख जाहिर किया है।   उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र में पेड़ लगाना केवल नाटक है।   उन्होंने कहा कि यह  करोड़ों रुपए के  भ्रष्टाचार का जरिया है.।   5 करोड़ पेड़ लगाना मजाक है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पेड़ लगाने का कार्यकर्म शुरू कर रखा है।   इसके तहत 33 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष सरकार ने तय किया है।   इसका निश्चय वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने किया है।   लेकिन राज्य सरकार द्वारा पेड़ लगाने की यह योजना केवल दिखावा है।
वन विभाग का शून्य नियोजन 
उन्होंने कहा कि अपने पास पेड़ के करीब 250 जातियां उपलब्ध है. कई जगह स्कूल परिसर में गुलमोहर, ऊंचे पेड़ नज़र आते है।   हर वर्ष इन्ही खड्डो में जाकर पेड़ लगाया जाता है।   33 करोड़ लगाने का चरण पूरा करने के लिए सरकार कौन सा पेड़ लगा रही है।   वन विभाग का नियोजन शून्य रखते हुए पेड़ लगाना केवल नाटक होने का आरोप सयाजी शिंदे ने लगाया है।
पेड़ लगाने की शूटिंग की जा रही है 
उन्होंने कहा कि हमारे यहां 23 जगहों पर 12 जिलों में पेड़ लगाने का काम चल रहा है।   लेकिन ये इसकी शूटिंग कर रहे है।   आने वाले समय में यह संख्या बढ़ेगी। पेड़ लगाने के लिए कौन सी जगह पर कौन सा पेड़ लगाया जाये इसके जानकर हमारे पास है।