PM Modi | PMO की नाराजगी के बाद पुणे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर हुआ ‘बंद’!

पुणे : PM Modi | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (narendra modi) के नाम पर औंध (aundh) में बनाए गए मंदिर का उद्घाटन स्वतंत्रता दिवस (Independence day) के दिन किया गया था। यह खबर दिल्ली तक पहुंच गई। पीएमओ (PMO) की ओर से इस पर नाराजगी जताई गई। और भाजपा (BJP) पदाधिकारियों की खबर ली गई और अंत में इस मंदिर को बंद किया गया। प्रधानमंत्री मोदी के पुतले को यहाँ के भाजपा नगरसेवक कार्यालय में ले जाया गया। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस (congress) की ओर से यहाँ आंदोलन किया जाएगा। पीएमओ ऑफिस (PMO Office) द्वार कान खिंचाई और राष्ट्रवादी कांग्रेस के आंदोलन की वजह की भाजपा (PM Modi) पदाधिकारियों ने इस मंदिर को बंद किया।

एक कार्यकर्ता की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदनामी हो रही है इसलिए इस मंदिर को बंद करने की बात पदाधिकारियों की ओर से कही गई है। भाजपा कार्यकर्ता मयुर मुंडे द्वारा औंध गांव में नगरसेविका अर्चना मुसले के कार्यालय के पास बनाए गए इस मंदिर का उद्घाटन 15 अगस्त को किया गया था। ऐसा दावा किया गया था कि नरेंद्र मोदी का यह देश का पहला मंदिर है। इसके लिए 1 लाख 60 हजार रुपये खर्च कर खास जयपुर से मोदी का मार्बल का पुतला मंगाया गया था। इस मंदिर के बनने की चर्चा पूरे देश में हो रही थी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसे गंभीरता से लिया।

दिल्ली से सीधा शहर भाजपा अधिकारी के कान खींचे गए। विपक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी पदाधिकारियों को सूचित किया। उसके बाद शहर भाजपा पदाधिकारी ने भागदौड़ शुरू की। मंदिर निर्माण करने वाले भाजपा कार्यकर्ता मयुर मुंडे को मंदिर हटाने की सूचना दी गई। उसके बाद उन्होने खुद मोदी का पुतला हटाकर पास में स्थित नगरसेविका के कार्यालय में रख दिया। उसके बाद मंदिर पर पर्दा डालकर बंद किया गया।

 

CM Uddhav Thackeray Palghar Tour Cancelled | खराब मौसम के चलते CM ठाकरे का पालघर दौरा रद्द

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के दौरे पर खराब मौसम का असर पड़ा है। दरअसल मुंबई (mumbai) , ठाणे (thane) और पालघर (palghar) जिलों में कल से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भी आज मुंबई और उसके आसपास मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। मुख्यमंत्री आज पालघर जिला अधिकारी कार्यालय के उद्घाटन समारोह में पालघर के दौरे (CM Uddhav Thackeray Palghar Tour Cancelled) पर थे। लेकिन, ख़राब मौसम के चलते सीएम का पालघर दौरा रद्द करना पड़ा।