Pm Modi Temple | पुणे के औंध में मोदी भक्त ने बनवाया ‘नमो’ का मंदिर 

 

औंध, 17 अगस्त : Pm Modi Temple |  स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव दिवस पर पुणे (pune) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)  का मंदिर बनवाया गया है।  पुणे  के औंध (aundh) गांव में नरेंद्र मोदी (narendra modi) का मंदिर बनाया गया है।  इस मंदिर में मोदी का अर्ध पुतला लगाया गया है।  मोदी के कार्यो पर आधारित काव्य रचना कर उसे बड़े बैनर (banner) में लगाया गया है।  मोदी का पुणे में यह पहला मंदिर (Pm Modi Temple) है।  देश स्तर पर इस तरह का पहला  मंदिर होने का दावा किया जा रहा है।

मोदी का मंदिर बनाने वाले भाजपा कार्यकर्ता का नाम मयूर मुंडे है।  उन्होंने खुद की जमीन पर यह मंदिर बनाई है।  इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मयूर मुंडे ने कहा कि इसे लेकर ट्रोल किया जाता है तो कोई दिक्कत नहीं लेकिन मोदी से हमें प्रेरणा मिली है इसलिए मंदिर बनवाया है।
औंध के ऐड. मधुकर मुसले के कॉन्सेप्ट पर मोदी का यह मंदिर बनवाया गया है। दिवानशु  ने यह पुतला बनाया है।  इस पर एक लाख 60 हज़ार रुपए खर्च हुआ है।  15 अगस्त को औंध के सीनियर सिटीज़न के के नायडू के हाथों इस मंदिर का उद्घाटन किया गया।  मंदिर के पास मयूर मुंडे ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों पर लिखी गई कविता मोदी भक्तों के लिए लगाई  है।  मंदिर के बाहर लगे बनेर पर अब तक मोदी दवारा किये गए कार्यों को कविता के रूप में बयां किया  गया हैं।