ब्रिटेन में छुपा है पीएनबी घोटाले का आरोपी भगोड़ा नीरव मोदी 

नई दिल्ली। समाचार ऑनलाइन
पीएनबी घोटाले के भगोड़ा आरोपी नीरव मोदी के ब्रिटेन में छुपे होने की खबर मिली है। सीबीआई ने उसके प्रत्यर्पण की अर्जी दी है। ब्रिटेन ने सीबीआई से इस बात की पुष्टि की है कि पीएनबी घोटाले का आरोपी भगोड़ा अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी वहां पर है। सीबीआई ने पुष्टि होते ही गृह मंत्रालय को प्रत्यर्पण अनुरोध भेज दिया है। नीरव मोदी को वापस लाने का अनुरोध अब विदेश मंत्रालय के माध्यम से ब्रिटेन भेजा जाएगा। इससे पहले जांच एजेंसियों को उसके बारे में पुख्ता सुराग नहीं मिल पा रहा था। इससेे पहले उसके अमेरिका में होने की खबरें मिल रही थीं।
[amazon_link asins=’B074RMN99F,B07DVXL751′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’857fbce9-a475-11e8-adcc-95fc7cd8d11d’]

अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने ब्रिटेन के अधिकारियों से नीरव मोदी को उसके खिलाफ इंटरपोल द्वारा जारी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर हिरासत में भी लेने का अनुरोध किया है। इंटरपोल किसी भगोड़े के खिलाफ जारी रेड कॉर्नर नोटिस में अपने 192 सदस्य देशों से कहता है कि उनके यहां उसके दिखने पर उसे गिरफ्तार किया जाए या हिरासत में लिया जाए। इसके बाद प्रत्यर्पण या निर्वासन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

नीरव मोदी और उसका मामा मेहुल चोकसी दोनों जनवरी के पहले सप्ताह में देश छोड़कर चले गए। दोनों पीएनबी बैंकिंग घोटाले में आरोपी हैं।  अधिकारियों के अनुसार चोकसी को हाल ही में एंटीगुआ में देखा गया था जहां उसने नागरिकता ले ली है।