पांच सालों से फरार आरोपी को पुणे पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुणे समाचार ऑनलाइन- मामूली विवाद के चलते मारामारी करने के मामले में पांच सालों से फरार आरोपी को पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच के युनिट 1 की टीम ने गिरफ्तार किया है। वर्ष 2015 को विजय मारुती चौक में शिकायतकर्ता अंकुर सतीशचंद्र दुबे को 4 आरोपियों को धक्का लगने की वजह से वाद विवाद हुआ था। गालीगलौज कर शख्स के साथ मारपीट की थी। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था लेकिन अलताफ शेख नामक आरोपी पांच सालों से फरार था।
क्राइम ब्रांच के युनिट 1 के पुलिस कर्मचारी अमोल पवार को खबरी द्वारा खबर मिली थी फरासखाना पुलिस स्टेशन अंतर्गत दर्ज मामले में चार साल से एक आरोपी फरार है, जो कनक होटल, शंकरशेठ रोज में आया हुआ है। खबर की पुष्ठि कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल किया। आरोपी को फरासखाना पुलिस स्टेशन के हवाले किया गया है।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रदीप देशपांडे, पुलिस उप आयुक्त शिरिष सरदेशपांडे, सहायक पुलिस आयुक्त समीर शेख के मार्गदर्शन में युनिट 1 के पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कदम, पुलिस उप निरीक्षक उत्तम बुदगुडे, पुलिस उप निरीक्षक दिनेश पाटिल, पुलिस कर्मचारी बाबा चव्हाण, अजय थोरात, अमोल पवार, वैभव स्वामी, धनाजी पाटिल, योगेश जगताप ने की है।