कोथरुड में स्कूल की तीन छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखानेवाला चपरासी गिरफ्तार

पुणे । समाचार ऑनलाइन – पुणे के कोथरुड इलाके में इंग्लिश मीडियम स्कूल की तीन छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने के मामले में स्कूल के चपरासी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्कूल चपरासी की हरकतों से परेशान आकर स्कूली छात्रों ने स्कूल प्रशासन से शिकायत की थी, जिसके चलते यह मामला उजागर हुआ। पुलिस तक यह मामला पहुंचने के बाद तुरंत आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला कोथरुड पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार इस मामले में संभाजी रघुनाथ चौधरी (47, शास्त्रीनगर, कोथरुड) को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 3 फरवरी से 5 अक्टूबर 2018 के दौरान घटी है। यह घटना कोथरुड के पीबी जोग इंग्लिश स्कूल में घटी है। स्कूल की तीन छात्राओं के साथ स्कूल के चपरासी द्वारा छेड़खानी करने की कोशिश की गई।

यह तीनों छात्रा अलग अलग क्लास में पढ़ती हैं। जिसमें एक छात्रा की उम्र 15 वर्षीय और अन्य दो छात्राओं की उम्र 13 वर्ष है। आरोपी ने स्कूल के कैम्पस में ही तीनों को अलग अलग स्थान में ले जाकर जबरदस्ती अश्लील वीडियो दिखाया और छात्राओं के साथ अपशब्द बोलकर उनके साथ छेड़खानी की। यह सभी छात्राओं को चपरासी लगातार छेड़खानी कर रहा था, जिससे परेशान होकर तीनों छात्रा ने मिलकर पहले तो स्कूल की सीईओ राजलक्ष्मी राघवेंद्र कुलकर्णी (57) से शिकायत की। उसके बाद इन सभी छात्राओं ने अपने माता पिता को जाकर आरोपी की हरकत के बारे में बता दिया। लड़कियों के माता पिता ने तुरंत स्कूल में आकर चपरासी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। उसके बाद स्कूल प्रशासन ने गंभीरता दर्शाते हुए आरोपी के खिलाफ कोथरुड पुलिस स्टेशन में शिकायत दायर करवायी।

गरबा खेलकर वापिस लौट रही लड़की से बलात्कार

पुलिस ने शिकायत दायर करने के बाद तुरंत आरोपी को गिरफ्तार किया। स्कूल में इस तरह की घटना से छात्राएं काफी असुरक्षित महसूस कर रही थी। चपरासी द्वारा अश्लील हरकत और वीडियो दिखाने की बात से छात्राओं को चपरासी द्वारा किसी को यह बात नहीं बताने की धमकी भी दी गई थी। पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है।