महिला को बचाने गई पुलिस पर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में 3 पुलिसकर्मियों की मौत  

पेरिस. ऑनलाइन टीम : गोलीबारी की घटनाएं अब पश्चिमी देशों में भी आम हो गई हैं। जाता मामला फ्रांस का है, जहां एक आरोपी ने तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में चौथा पुलिसकर्मी भी बुरी तरह से घायल हो गया है।

मध्य फ्रांस के पुय-डी-डोम-इलाके में अचानक गोलीबारी से लोग दहल उठे। यह घटना बुधवार की रात हुई।  सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी इलाके में पहुंचे थे। उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति महिला के साथ उलझा हुआ है। आशंकित कर देने वाले दृश्य को देखकर वे भी असहज हो गए और किसी तरह महिला को बचाने की कोशिश की। पुलिस को देख 48 साल के व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें 3 पुलिसकर्मियों की तत्काल मौत हो गई, जबकि चौथा पुलिसकर्मी भी बुरी तरह से घायल है।

घटना के बाद फ्रांस की पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और जांच जारी है।घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि महिला ने छत पर शरण ले रखी थी और घर के अंदर आग लगी हुई थी। पुलिसकर्मियों ने जब घर में घुसने की कोशिश की तब 48 साल के एक व्यक्ति ने गोली चला दिया। अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंच गया है और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है। घटना की पूरी जानकारी ली जा रही है कि आखिर आग कैसे लगी और शऱ्ण लेने वाली महिला का उस व्यक्ति से क्या संबंध है।