महाराष्ट्र के जालना में पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी को पीटा, वीडियो वायरल

जालना: ऑनलाइन टीम- एक प्राइवेट अस्पताल में हुए विवाद की वीडियो शूटिंग करने पर भाजपा युवा मोर्चा के सचिव को पुलिस ने बहुत मारा। इसका वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो की घटना 9 अप्रैल 2021 की है। पदाधिकारी माफी मांग रहा है लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी और उसे बहुत पीटा। शिवराज नारियलवाले (नि. जालना) को पुलिस ने पीटा।

इस बारे में कदीम जालना पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक प्रशांत महाजन ने कअहा कि 9 अप्रैल को एक प्राइवेट अस्पताल में दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गई। उसके बाद कुछ युवाओ ने अस्पताल की तोड़फोड़ की थी। भीड़  को भगाने के लिए हमने लाठी चार्ज किया था। विशेष रूप से इस वीडियो में कुछ दिन पहले 2 लाख की रिश्वत लेनेवाले उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुधीर खिरडकर दिख रहे हैं। इसके अलावा कदीम जालना पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक प्रशांत महाजन व कर्मचारी दिख रहे हैं।

इस मामले में भाजपा की चित्रा वाघ ने ट्वीट कर अमानवीय तरीके से मारपीट को लेकर दुख जताया है। कोरोना महामारी में भी रोज महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं, हत्या की वारदात हो रही है वहाँ खाकी का जोर दिखाएं…गरीब पर जोर आजमाइश कर क्या मिलनेवाला है??? ऐसा सवाल उन्होंने पुलिस से पूछा है। उसके बाद उन्होने दूसरा ट्वीट कर, वो मनुष्य कोई भी हो अगर गलती की है तो मामला दर्ज करें। लेकिन इस तरीके से ईटना उलिस का अधिकार नहीं