पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने की सूरज ठोंबरे गैंग के 8 लोगो पर मकोका की कारवाई

पुणे : शहर के बीचो वर्चस्व को लेकर दो गैंग में हुए विवाद के बाद अपराधी बंडू आंदेकर की टोली पर मकोका के अनुसार कारवाई करने के बाद पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने सूरज ठोंबरे की टोली पर मकोका की कारवाई की है। 8 लोगो पर मकोका लगाया है। इस कारवाई में पुलिस आयुक्त ने समर्थ पुलिस थाने की सीमा में अवैध धंधा करने वाले बड़े नाम को भी शामिल किया है।

कनिफनाथ विनोद महापुरे (उम्र 23), ओंकार गजानन कुडले (उम्र 21), राजेश मंगेश कालभोर (उम्र 22), शुभम दीपक पवल, आकाश मंगेश सासवडे, नरसिंग भिमा माने, सुरज अशोक ठोंबरे व सोमनाथ सयाजी गायकवाड पर मकोका की कारवाई की गई है। इसमे कानिफनाथ विनोद महापुरे ओंकार गजानन कुडले, राजन मंगेश कालभोर को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपी फरार हैं।

अपराधी सूरज ठुंबरे गैंग का मुखिया है और सोमनाथ गायकवाड पहले आंदेकर गैंग का सदस्य था, लेकिन 2018 में वो उस टोली से निकल गया। इसके बाद आंदेकर और ठोंबरे की टोली में विवाद भी हुआ था। इस मामले में खडक पुलिस थाने में बंडू आंदेकर के साथ अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। वही समर्थ पुलिस थाने में ठोंबरे व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज है।

दो दिन पहले पुलिस आयुक्त गुप्ता ने आंदेकर गैंग पर मकोका की कारवाई की थी। इसमे मटका किंग नंद्कुमार नाइक का भी नाम है। अब समर्थ पुलिस थाने में दर्ज हत्या की कोशिश के जुर्म में सूरज ठोंबरे और उसके साथियो पर मकोका की कारवाई की गई है। वरिष्ठ निरीक्षक विष्णु ताम्हाणे ने इस गैंग पर मकोका लगाने का प्रस्ताव परिमंडल 1 के उपायुक्त प्रियंका नारनवरे के पास भेजा था। उन्होने उसकी छानबीन कर अप्पर पुलिस आयुक्त डॉ शिंदे के पास इस प्रस्ताव को भेजा। इसके अनुसार पुलिस अयुक्त अमिताभ गुप्ता ने मकोका की कारवाई करने का आदेश दिया।

इस कारवाई में अवैध धंधे के बादशाह के रूप में प्रसिद्ध सोमनाथ गायकवाड का नाम शामिल है। पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता के इस कारवाई से शहर में खलबली मची हुई है। अवैध धंधा करने वालो पर पहली बार मकोका की कारवाई होने से अन्य अपराधियो के मन में डर समा गया है।