Police Constable Ashok Patil | कोल्हापुर पुलिस का डैशिंग चेहरा अशोक पाटिल का निधन 

कोल्हापुर (Kolhapur), 14 अगस्त : Police Constable Ashok Patil | शहर के अपराधियों की पक्की जानकारी रखने वाले और उत्कृष्ट काम का कई बार पुरस्कार पा चुके पुलिस हवलदार अशोक पाटिल (Police Constable Ashok Patil) (उम्र 51 ) का शुक्रवार को निधन (Death) हो गया।  वह पिछले दो दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती थे।

 

पुलिस विभाग (Police Department) में डैशिंग लेकिन नर्मदिल कर्मचारी के रूप में उनकी पहचान थी. फ़िलहाल अशोक पाटिल (Ashok Patil) शाहूपुरी पुलिस स्टेशन (Shahupuri Police Station) में कार्यरत थे। पिछले कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे।  शुक्रवार को उनका निधन हो गया।

पाटिल मूल रूप से निगवे खालसा (तहसील – करवीर ) के रहने वाले थे।  वह शाहूपुरी पुलिस स्टेशन सहित लक्ष्मीपुरी, जूना राजवाड़ी, राजारामपुर पुलिस स्टेशन में भी कार्यरत थे।

शहर के अपराधियों के बारे में उनके पक्की जानकारी रहती थी।  अच्छी ड्यूटी के कारण उन्हें कई बार पुलिस सुप्रीटेंडेंट (police superintendent) से पुरस्कार मिल चुका था।

तबीयत ख़राब होने पर दो दिन पहले उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।  उपचार के दौरान शुक्रवार की दोपहर उनकी मौत (Death) हो गई।  वह अपने पीछे पत्नी, बेटा, बेटी से भरपूर परिवार छोड़कर गए है।

पाटिल की पर्सनालिटी ऐसी थी कि उन्हें सिविल ड्रेस में देखने के बाद भी अपराधी बचते थे।  1992 में वह पुलिस सेवा (police service) से जुड़े थे।  कॉलेज के जीवन में वह कुश्ती और गोलाफेंक स्पोर्ट्स के चैंपियन थे।

वह पिछले दो महीने से बीमार चल रहे थे।  कुछ दिनों से उनकी तबीयत ज्यादा ख़राब थी।  उनके निधन पर उनके मित्रों, सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने उन्हें आदरांजलि दी हैं.

 

 

Maharashtra Police | महाराष्ट्र के इन 11 पुलिस अधिकारियों को केंद्रीय गृहमंत्री उत्कृष्ट अन्वेषण पदक घोषित

Delta Plus Cases in Maharashtra | विदर्भ में ‘डेल्टा प्लस’ की एंट्री, भद्रावती और अकोला में मिले मरीज