पुलिस ने किया बिना वजह आम आदमी का एनकाउंटर 

लखनऊ | समाचार ऑनलाइन 
 
असित मंडल
पिछले कुछ समय से उत्तर प्रदेश पुलिस एनकाउंटर स्पेशल के रूप पुरे देश में जाना जा रहा है। हालांकि इस पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। सवाल इस पर उठते है कि, यूपी पुलिस पैसे लेकर किसी को भी अपराधी बना देते है और उसका एनकाउंटर के नाम पर हत्या कर दी जाती है।  लेकिन इन सबके बीच यूपी पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है।लखनऊ के गोमतीनगर में एक पुलिस कॉन्सटेबल ने शुक्रवार रात एक युवक को गोली मार दी। मृतक की पहचान विवेक तिवारी के रूप में हुई है जो कंपनी एपल में एरिया मैनेजर के पद पर तैनात थे।
[amazon_link asins=’B01NCN4ICO,B071DF166C,B01LZKSVRB’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7b955b02-c3b6-11e8-b4d5-a710bc9dc074′]
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात विवेक आईफोन के लॉन्चिंग इवेंट के बाद  घर वापस लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो इस पर विवेक और आरोपी कॉन्सटेबल के बीच कहासुनी हो गई और बाद में कॉन्सटेबल ने विवेक पर गोली चला दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी कॉन्सटेबले ने बताया कि, एक कार लाइट ऑफ़ कर रोड पर खड़ी थी।  जब हम कार के पास गए तो उसने कार स्टार्ट कर सीधे हमारे ऊपर चढ़ा दिया।

 इतना ही नहीं उसने कार को फिर से रिवर्स लिया और हमारे ऊपर फिर से कार चढ़ाने लगा। जिसके बाद मैंने सेल्फ डिफेंस में विवेक पर गोली चलायी।

[amazon_link asins=’B01MT3URQN,B01BEU3YNO’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’82392f8a-c3b6-11e8-8338-a366bfd77394′]

इस मामले में शिकायकर्ता सना खान  ने आरोप लगाया है कि,  कॉन्सटेबल ने बाइक दौड़ाकर विवेक के गले में गोली मारी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पत्रकार द्वारा जब उनसे इस मामले में बातचीत करनी चाही तो सना ने कुछ बताने से मना कर दिया।  उसने इस पूरी घटना में बातचीत करने के लिए थोड़ा वक़्त मंगा है।
मृतक विवेक की पत्नी ने कहा है कि उनके पति की हत्या की गई। पत्नी की मांग है कि जब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद यहाँ नहीं आ जाते और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की आदेश न दे। तब तक हम विवेक का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
इस पुरे मामले में एडीजी लॉ एंड आर्डर आनंद कुमार ने कहा कि, इस मामले की जांच की जाएगी।  जो भी हुआ वह बहुत गलत है।  परिस्थिति कुछ भी हो कांस्टेबल को गोली नहीं चलना चाहिए थी । आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।