पुलिस उपनिरीक्षक व पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

– पुणे क्राइम ब्रांच के युनिट 1 की कार्रवाई
पुणे समाचार ऑनलाइन – पुलिस उपनिरीक्षक व पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला कर फरार हुए शख्स को पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच युनिट 1 ने गिरफ्तार किया है। 7 जनवरी 2019 को गांधी चौक पद्मावती में कुछ शख्स जोर जोर से शोर मचा कर और गाड़ी को पटाखे जैसा बजाकर आवाज करते हुए सड़क से जा रहे थे। जिसके चलते कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मचारी के बीच वाद विवाद हुआ था। सरकारी काम में रुकावट पैदा कर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला किया गया था। इस घटना का मुख्य आरोपी संजय भिसे तब से फरार था।
पुलिस कर्मचारी अमोल पवार को खबरी द्वारा जानकारी मिली थी, आरोपी संजय भिसे मार्केटयार्ड में आनेवाला है। पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया। क्राइम ब्रांच द्वारा यह कार्रवाई करते हुए सहकारनगर पुलिस स्टेशन के हवाले आरोपी को किया गया है।

यह कार्रवाई एसीपी समीर शेख के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच युनिट 1 के पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कदम, पुलिस उप निरीक्षक उत्तम बुदगुडे, पुलिस उप निरीक्षक दिनेश पाटिल, पुलिस कर्मचारी बाबा चव्हाण, अजय थोरात, अमोल पवार, वैभव स्वामी, धनाजी पाटिल, योगेश जगताप, इरफान मोमीन, श्रीकांत वाघवले ने की।