गुमशुदा मामले में जांच के लिए 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते पुलिस गिरफ्तार

पुणे। समाचार ऑनलाइन
पुणे ग्रामीण पुलिस दल के दौंड पुलिस स्टेशन में कार्यरत पुलिस कर्मचारी को एन्टी करप्शन विभाग ने 5 हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आज (शनिवार) दोपहर को एन्टी करप्शन विभाग द्वारा की गई।  कुछ दिनों पहले ग्रामीण पुलिस दल के पौड पुलिस स्टेशन के कर्मचारी को एसीबी टीम ने घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। इस घटना को कुछ ही दिन हुए थे कि दौंड पुलिस स्टेशन के पुलिस कर्मचारी 5 हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। इस घटना से पूरे पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7bbf4263-c3ec-11e8-b284-5b926f3df211′]
बापू रोटे ऐसा पुलिस कर्मचारी का नाम है। रोटे यह दौंड पुलिस स्टेशन में पुलिस नाईक के रुप में कार्यरत है। शिकायतकर्ता की बहन दो महीने से लापता है। इस बारे में दौंड पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच पुलिस नाईक रोटे कर रहे थे। शिकायतकर्ता की बहन को ढूंढने की लिए खर्च की मांग पुलिस नाईक बापू रोटे ने की थी। शिकायतकर्ता ने इस मामले में एसीबी के पास शिकायत की थी। शिकायत की पुष्ठि करने के बाद एसीबी टीम ने शनिवार दोपहर जाल बिछाकर पुलिस नाईक को 5 हजार रुपए की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया।
[amazon_link asins=’B010M5MORO,B00NXFPUYU’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’898cbca0-c3ec-11e8-8c9e-65ff82cac08c’]

रोटे के खिलाफ यवत पुलिस स्टेशन में भी मामला दर्ज किया जाएगा। पुणे ग्रामीण पुलिस दल में दो ट्रैप हुए थे। जिसमें एक महिला पुलिस कर्मचारी के खिलाफ रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया गया था। पुणे ग्रामीण पुलिस दल में घूसखोरी के मामले दिन पर दिन बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसकी वजह से पुलिस की छवि धूमिल होती जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ शिवसेना का 12 घंटे की हड़ताल