स्वारगेट में पुलिस ने बरामद की 12 लाख की ब्राऊन शुगर

पुणे । पुणेसमाचार ऑनलाइन

पुणे के पिछले कुछ दिनों से अवैध धंधों पर पुलिस की जोरों से कार्रवाई चल रही है। पुलिस शहर के विभिन्न इलाकों में रेड कर अवैध धंधों पर लगाम कसती हुई नजर आ रही है। पुणे पुलिस के कमिश्नर डॉ. के. व्यंकटेशम और लेडी सिंघम डीसीपी ज्योति प्रिया सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की जा रही है। पुणे के स्वारगेट इलाके में अवैध रुप से ब्राऊन शुगर बेचने वाले के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस मामले में एन्टी नारकोटिक्स सेल ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही इस मामले में ब्राऊन शुगर खरीदने को लेकर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

[amazon_link asins=’B00O45B0HO,B01N4J3WAE’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’97e46bb3-ad9d-11e8-99f6-99451b24a57f’]

पुलिस ने इस मामले में विशाल अर्जुन जाधव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 253 ग्राम 870 मिली ग्राम ब्राऊन शुगर कुल मिलाकर 12 लाख 69 हजार 350 रुपए का माल जब्त किया है। आरोपी यह माल दो महिला और राहुल आरने, सैफन शेख को बेच रहा था। पुलिस ने इन सभी को रंगे हाथ धर दबोचा। पुलिस को जानकारी मिली थी कि गुलटेकडी में इंदिरा नगर, झोपड़ी पट्टी में सार्वजनिक रोड पर ब्राऊन शुगर का अवैध धंधा चलाए जाने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सारा माल जब्त किया। यह मामला स्वारगेट पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

दहीहंडी फ्लेक्स लगाने के विवाद के चलते युवक की हत्या