Police Recruitment Exam Scam | पुलिस भर्ती परीक्षा घोटाले के 6 रैकेट का पिंपरी चिंचवड़ क्राइम ब्रांच ने किया पर्दाफाश, 56 लोग गिरफ्तार

पुणे : पुणे समाचार ऑनलाइन – Police Recruitment Exam Scam | पिंपरी-चिंचवड पुलिस के क्राइम ब्रांच यूनिट 4 ने कर 56 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमे से 5 लोगों को 22 अगस्त को औरंगाबाद, जालना और बीड से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 100 से ब्लू टूथ इयर बग्ज, मोबाईल फोन व स्पाय डिवाइसेस, वॉकीटॉकी, चार्जर और कैश जब्त किया है। भर्ती प्रक्रिया में घोटाला होने की जानकारी सामने आने के बाद इस मामले में निगडी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। (Police Recruitment Exam Scam)

 

पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस विभाग में 720 पदों के लिए पुलिस कांस्टेबल की भर्ती नवंबर 2022 तक जारी थी। इसमें घोटाला होने के बाद निगडी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच यूनिट 4 कर रही थी। पुलिस द्वारा की गई जांच में इससे पूर्व 56 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमे से 26 लोग इस भर्ती में उम्मीदवार थे। इसके अलावा 75 से अधिक इस मामले में आरोपी है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इन 75 आरोपियों में से 12 आरोपी भर्ती प्रक्रिया में घोटाला कर फेल हो चुके है।

 

क्राइम ब्रांच की टीम ने औरंगाबाद , जालना और बीड से ज्ञानेश्वर सुखलाल चंदेल (29 नि. जालना), कार्तिक उर्फ वाल्मिकी सदाशिव जारवाल (23 नि. औरंगाबाद), अरुण विक्रम पवार (26 नि. बीड), अर्जुन विष्णू देवकाते (28 नि. बीड), अमोल संभाजी पारेकर (22 नि. बीड) को 22 अगस्त को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 76 मोबाईल, 66 इलेक्ट्रॉनिक स्पाय डिवाईस, 22 वॉकीटॉकी, 11 वॉकीटॉकी चार्जर, 11 लाख रुपए कैश जब्त किया है। इसके अलावा डिवाईस छिपाकर परीक्षा देने के लिए इस्तेमाल कपड़े, सिम कार्ड, डॉक्युमेंट्स भी जब्त किए गए है। (Police Recruitment Exam Scam)

 

अलग अलग शहरों में 20 से अधिक कारवाई औरंगाबाद, जालना और बीड जिले में हुई परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले छह लोगों के गिरोह का इस कारवाई में पर्दाफाश किया गया है। अब तक बीड, औरंगाबाद, जालना, नागपुर, अमरावती, अहमदनगर ऐसे अलग अलग जगहों पर 20 से अधिक बार जांच टीम ने आरोपियों के रहने वाले दुर्गम भाग में जाकर कारवाई कर गिरफ्तार किया है।

 

मामले की जांच क्राइम ब्रांच यूनिट 4, साईबर सेल, तकनीकी विश्लेषण विभाग, विशेष टीम के पुलिस अधिकारी अंमलदार ने संयुक्त रूप से की।

 

Web Title :- Police Recruitment Exam Scam | six racket busted in police recruitment exam scam 56 people were arrested

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Crime | गणेश उत्सव के मद्देनजर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, शातिर अपराधी से 5 पिस्तौल और 11 कारतूस जब्त

 

 Leopard in Pune | पुण्यातील विश्रांतवाडीतील DRDO संस्थेत बिबट्याचा वावर ?, परिसरात प्रचंड खळबळ

 

Anti Corruption Bureau (ACB) Pune | 50 हजार की रिश्वत मांगने वाला जूनियर इंजीनियर एंटी करप्शन के जाल में फंसा

 

Leopard in Pune | पुण्यातील विश्रांतवाडीतील DRDO संस्थेत बिबट्याचा वावर ?, परिसरात प्रचंड खळबळ