Police Recruitment | पुलिस भर्ती के लिए पहले मैदान में होगी टेस्टिंग ! दिसंबर के बाद होगी 13000 की भर्ती, जाने विस्तार से 

पुणे (Pune News) : राज्य में पुलिस भर्ती प्रक्रिया (Police Recruitment Process) में बड़ा बदलाव किया गया है।  फ़िलहाल चल रही भर्ती प्रक्रिया (Police Recruitment) पूरी होने के बाद आगे से होने वाले प्रत्येक पुलिस भर्ती प्रक्रिया शारीरिक जांच  से शुरू होगी।  मैदान में शारीरिक टेस्ट (physical test) पूरी होने के बाद उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा होगी।  इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को बड़ा फायदा होगा।

राज्य गृह विभाग (State Home Department) में करीब पांच से साढ़े पांच हज़ार पुलिस कर्मचारी (Police Staff) हर वर्ष रिटायर हो जाते है।  कोरोना काल में कई पुलिस कर्मचारियों की जान चली गई।  सामाजिक शांति व सुव्यवस्था को बनाये  रखते हुए अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए गिरह विभाग के लिए रिक्त पदों को भरना आवश्यक है।

 

राज्य में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध  में बढ़ोतरी हुई है।  इसे देखते हुए 2020 -21  में रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। फ़िलहाल 2019 के  साढ़े पांच पदों पर भर्ती चल रही है।  इस भर्ती  की शुरुआत लिखित परीक्षा (Written exam) के साथ हुई है।  अब मैदान पर होने वाली जांच चल रही है। यह देखने में आया है कि बहुत सारे उम्मीदवार मैदान की जांच में आगे रहते है लेकिन लिखित परीक्षा में  पीछे छूट जाते है।  इनमें खास कर ग्रामीण क्षेत्र के उम्मीदवारों की संख्या  अधिक होती है।  इस पर अगली भर्ती प्रक्रिया में अमल किया जाएगा।  यह जानकारी अपर पुलिस महासंचालक (Additional Director General of Police) (ट्रेनिंग व स्पेशल टीम ) कार्यालय ने दी है.

2020 व 2021 इन दो वर्षों में करीब 13 हज़ार पुलिसकर्मी के पदों की भर्ती प्रक्रिया (Police Recruitment) एकत्रित रूप से करने की योजना पर काम चल रहा है. बिंदु नियमावली को अंतिम रूप दिया जा रहा है।  सरकार से  भर्ती की  मंजूरी   मिलने के बाद दिसंबर 2021 के बाद ही पदों की भर्ती होगी।  यह जानकारी अपर पुलिस महासंचालक (ट्रेनिंग व स्पेशल टीम)  संजय कुमार ने दी है।

 

Sameer Wankhede Property | समीर वानखेड़े के पास है इतनी सम्पत्ति ! जाने कहां कितनी एकड़ जमीन और फ्लैट