ट्वीटर पर महिला का नँबर मांगनेवाले को पुलिस ने दिया जवाब

पुणे। सँवाददाता :  ट्वीटर पर अपनी हाजिरजवाबी के लिए मशहूर पुणे पुलिस ने एक महिला का नँबर मांगनेवाले शख्स को ऐसा जवाब दिया कि पूरे सोशल मीडिया पर उसकी हाजिरजवाबी की सराहना की जा रही है। दरअसल, रविवार को एक महिला ने पुणे पुलिस को एक ट्वीट करते हुए धानोरी पुलिस थाने का नंबर मांगा। पुणे पुलिस के जवाब देने के बाद एक ट्विटर यूजर ने पुणे पुलिस को रिप्लाइ कर महिला का फोन नंबर मांगा। इस पर पुलिस ने उस यूजर से उसी का नँबर मांग लिया ताकि वह महिला का नँबर जानने में उसके इंटरेस्ट को समझ सके।
सोशल मीडिया की वजह से पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम हो गई है। देश के अलग-अलग हिस्सों में जनता तक आसान पहुंच रखने के लिए पुलिस विभाग सोशल मीडिया की मदद ले रहे हैं। बीते कुछ दिनों से पुणे पुलिस ट्वीटर पर छाई हुई है। खासकर उसकी हाजिरजवाबी को ट्वीटर यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। आज दिनभर पुणे पुलिस का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। एक महिला का नंबर मांगने वाले शख्स को पुणे पुलिस ने ऐसा रिप्लाइ किया कि अब उसकी हाजिरजवाबी की तारीफ हो रही है।
गत दिन एक महिला ने पुणे पुलिस को एक ट्वीट पर टैग करते हुए धानोरी पुलिस थाने का नंबर मांगा। पुलिस के जवाब देने के बाद एक ट्विटर यूजर ने पुणे पुलिस को रिप्लाइ कर महिला का फोन नंबर मांगा। @Abirchiklu नाम के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट पर शख्स ने पूछा, ‘क्या मुझे महिला का नंबर मिल सकता है?’ इसके बाद कई यूजर्स ने शख्स की आलोचना की लेकिन इस बीच पुणे पुलिस के जवाब ने दिल जीत लिया। पुणे पुलिस ने लिखा, ‘सर, फिलहाल हम आपका नंबर जानने के लिए काफी इंट्रेस्टेट हैं ताकि यह समझा जा सके कि महिला के नंबर में आपको क्या रुचि है?’ पुणे पुलिस ने आगे लिखा, ‘आप हमें डीएम (डाइरेक्ट मेसेज) भी कर सकते हैं। हम निजता का सम्मान करते हैं।’ पुणे पुलिस के इस जवाब को अब तक 15 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं जबकि 3.4 हजार से अधिक रीट्वीट हो चुके हैं।