पुलिस ने तड़ीपार अपराधी को दबोचा, महंगे कपड़ों के लिए करता था चोरी

पुणे | समाचार ऑनलाइन

पुणे से तड़ीपार किए गए अपराधी को सेंधमारी करने के आरोप में चतुश्रृंगी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बंद घरों को निशाना बनाता था। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी जयवंत ऊर्फ जयडया गोवर्धन गायकवाड (32) को महंगे कपड़ों का शौक है, इसी के लिए वो चोरियां करता था। लूट के माल को बेचकर या गिरवी रखकर उसे जो पैसे मिलते उससे ब्रांडेड कपड़े खरीद लिया करता था। जयवंत पहले भी चोरी के मामले में जेल की हवा खा चुका है, लेकिन इसके बावजूद वो बाज़ नहीं आया।

[amazon_link asins=’B019XSHB7O,B07DFPG3NH’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’ffb6a5c4-9d73-11e8-9979-77b6785c4a8a’]

पेट्रोलिंग कर रहे कुछ पुलिसकर्मियों की नज़र जयवंत पर पड़ी थी, वो भागने की फ़िराक में था, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा करके उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने 11 वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की है। उसके पास से पुलिस ने 422 ग्राम सोने के गहने और 500 ग्राम चांदी के गहने सहित कुल 13 लाख 42 हजार का माल जब्त किया है।इस कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुनील फुलारी, पुलिस उपायुक्त मंगेश शिंदे, सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणराव विधाते द्वारा दी गई सूचना अनुसार सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर दयानंद ढोमे, पुलिस निरीक्षक वैशाली गलांडे (क्राइम) के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक संदेश केंजले, पुलिस सब इंस्पेक्टर प्रेम वाघमारे,पुलिसकर्मी बबन गुंड, बालासाहब गायकवाड, मारुति पारधी, सारस सालवी, अजय गायकवाड, संतोष जाधव, महेश बामगुडे, संजय वाघ, दादा काले, ज्ञानेश्वर मुले, अमर शेख, तेजस चोपडे, अमित गद्रे ने अंजाम दिया।