पुणे का पुलिस कर्मचारी 200 रुपए की घूस लेते गिरफ्तार

पुणे | समाचार ऑनलाईन

एनओसी देने के लिए 500 रुपए की घूस की मांग करनेवाला पुलिस कर्मचारी 200 रुपए की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। विश्रांतवाडी पुलिस स्टेशन के पुलिस नाईक को एन्टी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आज सोमवार को की गई।
[amazon_link asins=’B0756W2GWM,B07FP45DR3′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’82b7dce7-a495-11e8-a30a-ef63d85aacbf’]

पुलिस कर्मचारी उत्तम जनार्धन गट (38) को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 25 वर्षीय युवक ने शिकायत की थी।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार उत्तम गट यह विश्रांतवाजी के पुलिस स्टेशन में पुलिस नाईक के पद पर कार्यरत है। शिकायतकर्ता ने पुलिस स्टेशन से एनओसी प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था। उत्तम गट से एनओसी के लिए 500 रुपए की मांग की गई थी। समझौता के दौरान 200 रुपए पर बात तय हुई। जिसकी शिकायत एन्टी करप्शन ब्यूरो में की गई थी। एन्टी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर 200 रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा। पुलिस उपअधीक्षक दत्तात्रय भापकर, पुलिस निरीक्षक बलाप और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की है।