पुणे में फाइव स्टार होटल सहित पब में पड़ी पुलिस की रेड

अवैध रुप से चलाए जा रहे हुक्का पार्लर हुई कार्रवाई

6000 से 7000 तक युवाओं को हुक्का पार्लर का सेवन करते हुए पाया गया

पुणे। समाचार ऑनलाइन

पुणे के क्राइम ब्रांच टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर नामा गिरामी होटलों में अवैध रुप से हुक्का पार्लर चलाए जाने के मामले में छापा मारकर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में फाइव स्टार होटल से लेकर, पब और हुक्का पार्लर भी शामिल थे। जिसमें कोरेगांव पार्क पुलिस स्टेशन अंतर्गत मैकलेरिन पब, डेली ऑल डेली, द बार स्टक एक्सजेंच में अवैध रुप से हुक्का पार्लर चलाए जाने पर कार्रवाई की गई।

साथ ही मुंढवा पुलिस स्टेशन अंतर्गत येकी, नाइट राइडर, नाइट स्कॉय, वेस्ट इन, पैंटाहाउस, हार्ड रॉक, ओकवुड लान्ज और ब्लू शेक में कार्रवाई की गई। चतुश्रृंगी पुलिस स्टेशन अंतर्गत जे डब्लूय मैरियट होटल में  हुक्का पार्लर के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिसमें रेड के दौरान 6000 से 7000 से ज्यादा युवाओं को हुक्का का सेवन करते हुए पाया गया। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त देशपांडे, डीसीपी ज्योति प्रिया सिंह और सरदेशपांडे के मार्गदर्शन में एसीपी निलेश मोरे, भानुप्रताप बर्गे, 6 पुलिस निरीक्षक, 6 सहायक पुलिस निरीक्षक और 40 स्टॉफ की मदद से की गई।