कुएं में कार गिर जाने से 4-5 लोगो की जान जाने की सम्भावना

जालना : जालना से देऊलगांव रोड पर जामवाडी शिवार स्थित कुंआ में कार गिर जाने से 4-5 लोगो की जान जाने का डर सता रहा है। शुक्रवार शाम साढे सात बजे के आसपास यह घटना हुई है।

 अंधेरा होने के कारण ये समझ नही आया कि यह घटना कैसे हुई। साथ ही मदद करने वालो को भी परेशानी हुई। यह कार जालना से देऊल की ओर जा रही थी। यह कुंआ लबालब भरा हुआ था। इसलिए कार निकालने में परेशानी हो रही है। कार में सही मायने में कितने लोग हैं ये किसी को नही पता। मदद करने के लिए घटनास्थान पर क्रेन मंगवाया गया है। पुलिस अधिक्षक सुधीर खिरडकर, तालुका जालना पुलिस थाने के निरिक्षक यशवंत बागुल के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मदद कार्य कर रहे है।