POSTER: ‘आर्टिकल 15’ का एक और पोस्टर आया सामने

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘आर्टिकल 15’ का एक और पोस्टर सामने आया है। यह फिल्म 28 जून यानि की इस शुक्रवार को रिलीज होगी। हालांकि फिल्म विवादों में घिरी नज़र आ रही है। मेकर्स ने हाल ही में इसका नया पोस्टर शेयर किया है। बॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी फिल्म आर्टिकल 15 के नए पोस्टर में आयुष्मान खुराना बेहद अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं। इसमें आयुष्मान बन्दूक थामे दिखाई दे रहे हैं। खबर ये भी आई थी कि फिल्म आर्टिकल 15 के डायरेक्टर को फोन और मेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है।

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म के नए पोस्टर को शेयर किया है। फिल्म आर्टिकल 15 के नए पोस्टर में आयुष्मान खुराना पुलिस के यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में आयुष्मान खुराना हाथ में बंदूक थामें एक जंगल में किसी को ढूंढते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर में आयुष्मान खुराना के साथ उनकी टीम भी हाथों में टॉर्च थामें सर्च करती हुई नजर आ रही है।

बता दें कि फिल्म आर्टिकल 15 की कहानी भारतीय संविधान पर आधारित है। कहानी में धर्म, जाति के आधार पर भेदभाव को रोकने का खास संदेश दिया गया है। खबर है कि फिल्म आर्टिकल 15 में बदायूं दुष्कर्म और हत्या मामले पर आधारित है। फिल्म को लेकर ब्राह्मण समाज और करणी सेना ने आपत्ति जताई है। ब्राह्मण समाज की आरोप है कि आयुष्मान की फिल्म आर्टिकल 15 में आरोप ब्राह्मण को दिखाने के लिए कहानी में छेड़छाड़ की गई है।