माथाड़ी संगठन के अध्यक्ष ने किया युवक पर जानलेवा हमला

पुणे समाचार – माथाड़ी कामगार संगठन के अध्यक्ष ने एक युवक के घर में घुसकर उस पर कोयता से हमला बोल दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हुवा है। यह घटना सोमवार की रात वाकड़ इलाके में हुई।

पुलिस ने बताया कि घटना में श्रीकांत महादेव सुर्वे (35) घायल हुए है। उनकी पत्नी वासंती सुर्वे ने वाकड़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिस अनुसार पुलिस ने पिंपरी चिंचवड़ के माथाड़ी संगठन का अध्यक्ष बबलू जोगदंड समेत उसकी मां, बहन और एक साथी पर मामला दर्ज किया हैं।

दस महिने पहले श्रीकांत ने वाकड़ में घर खरीदी किया है। उक्त घर बबलू को कम कीमत में खरीदना था इसलिए घर मालिक ने उसके साथ व्यवहार नहीं किया और उक्त घर श्रीकांत को बेचा। तब से श्रीकांत और बबलू में विवाद होने लगे। सोमवार की रात बबलू मां, बहन और एक साथी के साथ श्रीकांत के घर में घुस गया। उसने श्रीकांत पर कोयता से वार किए। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। श्रीकांत की पत्नी ने उसे तत्काल निजी अस्पताल मंे भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पोहोच गई। उक्त सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। उसकी आधार पर पुलिस जांच करने में जुटी हुई है।