वोटिंग खत्म होते ही दूसरे दिन फिर से बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए कहा कितना बढ़ा कीमत 

नई दिल्ली, 22 मई – लोकसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने के बाद जैसी उम्मीद की जा रही  थी वही हुआ है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी गई। तेल कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में फिर से पांच पैसे की मामूली बढ़त कर दी है। डीजल के दाम में दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में नौ पैसे जबकि कोलकाता में 10 पैसे की मामूली बढ़त की गई है।

और बढ़ेंगे तेल के दाम
बाजार पर नज़र रखने वालो का कहना है कि तेल के दाम में अभी और वृद्धि का सिलसिला जारी रह सकता है। लोकसभा चुनाव के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बावजूद तेल कंपनियों ने तेल का दाम नहीं बढ़ाया था। अब कंपनियां अपने घाटे की भरपाई करेगी।

पेट्रोल और डीजल के दाम
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमशः 71. 17 रुपए, 73. 24 रुपए, 76. 78 रुपए और 73. 87 रुपए लीटर हो गए।

डीजल के दाम भी चारों महानगरों में क्रमशः 66. 20 रुपए, 67. 96 रुपए, 69. 36 रुपए और 69. 97  रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।