बड़े पर्दे पर मां बनने जा रही हैं प्रियंका चोपड़ा

 मुंबई। समाचार एजेंसी
प्रियंका चोपड़ा बड़े पर्दे पर मां का किरदार निभाने जा रही हैं। वो बहुत जल्द फिल्म निर्माता सोनाली बोस की फिल्म में फरहान अख्तर के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म आयशा चौधरी की जिंदगी और उनकी किताब पर आधारित है। इस फिल्म में प्रियंका और फरहान, आयशा के माता-पिता के रोल में नजर आएंगे जबकि फिल्म में जायरा वसीम, आयशा के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग इस साल के अगस्त से शुरू होने की संभावना है। इस फिल्म में पहले अभिषेक बच्चन को लिए जाने की बात चल रही थी।
सलमान की फिल्म से वापसी
इसके अलावा लंबे अर्से बाद प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ से वापसी कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग जुलाई से शुरू होने की बात कही जा रही है। ये फिल्म कोरियन फिल्म ‘एन ऑड टू माय फादर’ की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में साल 1947 से लेकर 2000 तक के भारत की कहानी दिखाई जाएगी।
गौरतलब हो कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा की काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में वो अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ मुंबई लौटी हैं। उनके मुंबई आने के बाद दोनों की रिलेशनशिप की खबरें भी मीडिया में खूब चर्चा बन रही हैं।