इस तरह अपने डैड को याद कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा, देखिये तस्वीर

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड और हॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। प्रियंका ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिता अशोक चोपड़ा की याद में एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता के साथ अपने बचपन की थ्रोबैक फोटो शेयर की है। अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने पिता अशोक चोपड़ा को याद किया। फोटो में नन्ही प्रियंका चोपड़ा पेड़ की टहनियों पर बैठी दिखाई दे रही हैं और उनके पापा उनके पास खड़े हैं। प्रियंका के बचपन की ये फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

प्रियंका ने अपनी थ्रोबैक फोटो को इमोशनल कैप्शन के साथ शेयर किया है, जिसमें प्रियंका ने लिखा है कि, 6 years. Seems Like just yesterday we lost you..I miss you Dad. Inexplicably.’प्रियंका चोपड़ा अपने पिता के काफी करीब थीं। साल 2013 में प्रियंका के पिता का निधन हो गया था। प्रियंका ने अपने हाथ पर भी ‘डैडी लिटिल गर्ल’ का टैटू कराया हुआ है।

बात करें प्रियंका की फिल्मों की तो वह जल्द ही ‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं वहीं फिल्म 11 अक्टूबर 2019 में रिलीज हो सकती है। फिल्म की शूटिंग के वजह से प्रियंका अपने पति निक जोन्स से दूर दिनों इंडिया में है।