निक जोनस ने किया बड़ा खुलासा, प्रियंका ने दिया ऐसा रिऐक्शन

वृत्तसंस्था – सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस खुलकर एक-दूसरे से प्यार जताते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर ये खुलासा किया था कि उन्हें अस्थमा की शिकायत है। प्रियंका ने अस्थमा की दवाई के प्रचार का वीडियो मुंबई में शूट किया था। अब प्रियंका के बाद उनके मंगेतर निक से जुड़ी खबर सामने आ रही है। निक ने एक भावुक पोस्ट के जरिए खुलासा किया कि वह टाइप-1 डायबीटीज से पीड़ित हैं। इस पोस्ट पर कॉमेन्ट करते हुए प्रियंका ने निक को किस भेजा है।
हाल ही में निक ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ’13 साल पहले मुझे टाइप-1 डायबीटीज का पता चला था। बाईं तस्वीर इस डायबीटीज डायग्नोस होने के कुछ दिन बाद की है। मेरा वजन मुश्किल से 100 पाउंड था। डॉक्टर के पास जाने से पहले मेरा ब्लड शुगर काफी ज्यादा था। डॉक्टर के पास गया तो पता चला कि मैं डायबीटिक हूं। दाईं तस्वीर अब की है। खुश और स्वस्थ। मैं अपनी सेहत को महत्व देता हूं और वर्कआउट करके शुगर कंट्रोल रखता हूं। इस बीमारी के साथ भी मेरा अपनी जिंदगी पर पूरा कंट्रोल है। मैं अपने परिवार और चाहने वालों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया। अपनी सबसे अच्छी जिंदगी जीने से आपको कुछ नहीं रोक सकता है। सभी फैन्स को शुक्रिया।’
फैंस का जताया आभार
निक जोनस ने अपनी बीमारी की बात करते हुए आगे कहा कि, ‘किसी भी चीज को छोड़िए नहीं, वही आपको जिंदगी अच्छे तरीके से जीना सिखाएगा। मेरे सभी फैंस का शुक्रिया उनके इतने अच्छे शब्दों और सपोर्ट के लिए. मतलब जितना ज्यादा आप जानते हैं. आप सभी को प्यार.’
अमेरीकी सिंगर निक जोनस इन दिनों प्रियंका चोपड़ा से शादी के कारण भारत में काफी चर्चा में हैं। बता दें कि दिसंबर में ही प्रियंका और निक भारत में शादी रचाएंगे। शादी के लिए उन्होंने जोधपुर का शाही उम्मेद भवन चुना है। हाल ही में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा तैयारियों का जायजा लेने जोधपुर पहुंची थीं।

अपनी पार्टी नेता के पिछली सीट पर बैठ ‘ड्रीम गर्ल’ ने की बुलेट की सवारी