प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर जाने उनसे जुडी कुछ दिलचस्प बातें

समाचार ऑनलाइन
साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीत कर पूरे देश का नाम रौशन किया। उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें न सिर्फ पूरी दुनिया में पहचान दिलाई बल्कि सिनेमा के लिए भी उनके रास्ते साफ़ हो गए । लेकिन एक ऐसी बात जो बहुत ही कम लोग जानते हैं कि मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से पहले ही प्रियंका को बॉलीवुड से ऑफर मिल चुका था।
प्रियंका अपने पारिवारिक रिश्तों को काफी महत्व देती हैं। वह एक समय में इंजीनियरिंग या मनोरोग का अध्ययन करने की आकांक्षी थीं।उन्होंने वर्ष 2002 में तमिल फिल्म ‘थमिजहन’ के साथ अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद 2003 में उन्होंने ‘द हीरो’ के साथ बॉलीवुड में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल और प्रीति जिंटा नजर आए। इसके बाद उन्होंने एक-के बाद एक हिंदी फिल्मों में काम किया। वह अपने पिता के बेहद करीब थीं, जिनका निधन 2013 में हुआ।

साल  2009 में मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन ने उन्हें नई बुलंदियों पर पहुंचा दिया। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर का अवॉर्ड हासिल हुआ। यही नहीं इसी फिल्म के लिए उन्हें आईफा का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला।  प्रियंका चोपड़ा ने सिर्फ एक्टिंग से ही अपने फैन्स का दिल नहीं जीता बल्कि उन्होंने सिंगिंग में भी अपना हाथ आजमाया। उनका गाना ‘इन द सिटी’ यूट्यूब पर अब तक 38 मिलियन बार देखा जा चुका है। उनका दूसरा गाना ‘एक्ज़ोटिक’ अब तक 148 मिलियन बार देखा चुका है। इसमें उनके साथ हॉलीवुड रैपर पिटबुल ने भी साथ दिया है।
एक्टिंग और सिंगिंग से बॉलीवुड में ही नहीं हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा को साल 2016 में भारत सरकार ने पद्मश्री अवॉर्ड से नवाज़ा  वहीं ब्रिटेन की एक मैगजीन ने प्रियंका चोपड़ा को एशिया की सबसे आकर्षक महिला बताया जिसके साथ ही वो उस पोल में टॉप 3 में शामिल पहली इंडियन एक्ट्रेस बनी जोकि इस पायदान पर पहले नंबर पर रहीं। प्रियंका चोपड़ा ऐसी पहली इंडियन एक्ट्रेस भी हैं जिन्हें इंडिया के बाहर इंटरनेशनल टीवी सीरीज में लीड रोल दिया गया। और ये सीरीज थी ‘क्वांटिको’. हालांकि हाल ही में ‘क्वांटिको’ का आखिरी शो काफी विवादित रहा जिसके लिए प्रियंका को काफी ट्रोल भी किया गया।