‘भारत’ में नज़र नहीं आएंगी प्रियंका, ये है वजह?

मुंबई। समाचार ऑनलाइन

प्रियंका चोपड़ा आने वाली फिल्म ‘भारत’ में नज़र नहीं आएंगी। हालांकि, अभी तक प्रियंका ने इस खबर की पुष्टि नहीं है। लेकिन ‘भारत’ के डायरेक्टर अली अब्बाज जफ़र के एक ट्वीट ने पूरी कहानी बयां कर दी है। दरअसल, प्रियंका अक्टूबर में शादी करने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि इसी के चलते उन्होंने फिल्म से इंकार कर दिया है।

[amazon_link asins=’B0772RJ2VH’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’07fe0126-9178-11e8-bcc6-7d2d8a3f85db’]

जफ़र ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘प्रियंका के फिल्म ‘भारत’ छोड़ने का कारण बहुत-बहुत खास है।’ साथ ही उन्होंने प्रियंका को ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं और हिंट के तौर पर निक का नाम भी लिखा। एक हॉलीवुड न्यूज़ पोर्टल के मुताबिक, प्रियंका ने अपने 36वें जन्मदिन पर इंटरनेशनल पॉप स्टार निक जोनास से सगाई कर ली थी, और अब चर्चा यह है कि दोनों शादी करने वाले हैं। प्रियंका और निक करीब 2 महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

प्रियंका के इस फैसले से यह सवाल खड़ा हो गया है कि फिल्म ‘भारत’ में कौन उनकी जगह लेगा। वैसे ख़बरों पर यकीन करें तो प्रियंका की जगह लीड रोल में कैटरिना कैफ नज़र आ सकती हैं। कैटरिना और सलमान खान पहले भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।