बैचलर पार्टी के बाद प्रियंका ने की पजामा पार्टी

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – अभिनेत्री प्र‍ियंका चोपड़ा की शादी में अब कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में वह फुल एन्जॉय कर रही हैं। कुछ समय पहले उन्‍होंने ब्राइडल शॉवर और बैचलर पार्टी की थी और अब उन्होंने पजामा पार्टी का आयोजन किया।

आपको बता दें कि प्र‍ियंका 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्‍मेद भवन में अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। प्रियंका ने एम्स्टर्डम में बैचलर पार्टी रखी थी और इटली में उन्‍होंने पजामा पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी की तस्वीरें प्रियंका और परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं, जिसके बाद से ये तस्वीरें वायरल हो रहीं है। इन तस्वीरों में प्रियंका के अलावा परिणीति चोपड़ा और ईशा अंबानी भी नजर आ रही हैं।

प्र‍ियंका के गर्ल गैंग ने पिंक रंग का पजामा पहन रखा है। प्रियंका ने पजामा में तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा है – Payjamas are cool. जहां प्रियंका पार्टी करने में बिजी है वहीं घर के अन्य लोग शादी की तैयारियों में लगे हैं।