पिंपरी चिंचवड़ के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त का प्रमोशन

पिंपरी : समाचार ऑनलाईन – राज्य के गृह विभाग ने शुक्रवार को 9 वरिष्ठ आयपीएस अधिकारियों के प्रमोशन और ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। इसमें कुछ पुलिस उपमहानिरीक्षकों को विशेष पुलिस महानिरीक्षक पद पर प्रमोशन दिया गया है। इनमें पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय के अतिरिक्त आयुक्त मकरंद रानडे और पुणे पुलिस आयुक्तालय के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र सेनगावकर का भी समावेश है।
पुणे पुलिस के दक्षिणी विभाग के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र पी. सेनगांवकर को विशेष पुलिस महानिरीक्षक पद पर प्रमोशन देकर मुंबई में रेलवे पुलिस आयुक्‍त के तौर पर ट्रांसफर किया गया है। पिंपरी चिंचवड़ के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मकरंद रानडे को अमरावती परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक पद पर प्रमोशन और ट्रांसफर दिया गया है। मुंबई संरक्षण और सुरक्षा विभाग के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र ए. शिसवे को पुणे पुलिस आयुक्तालय में सह पुलिस आयुक्‍त पद पर प्रमोशन व ट्रांसफर दिया गया है। मुंबई पुलिस के उत्तर विभाग के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश प्रधान को विशेष पुलिस महानिरीक्षक, आस्थापना, महाराष्ट्र राज्य, मुंबई पद पर प्रमोशन और ट्रांसफर दिया गया है।
इसके अलावा कुछ विशेष पुलिस महानिरीक्षकों के दूसरी जगहों पर ट्रांसफर के आदेश भी जारी किए गए हैं। उनमें राजकुमार व्हटकर (विशेष पोलीस महानिरीक्षक, आस्थापना, मुंबई से सह पुलिस आयुक्‍त, नवी मुंबई), निकेत कौशिक (पुलिस आयुक्‍त, रेल्वे, मुंबई से विशेष पोलीस महानिरीक्षक, कोकण परिक्षेत्र), मधूकर पाण्डे (सह आयुक्‍त, ठाणे शहर से सह आयुक्‍त, ट्रैफिक, बृहन्मुंबई), नवल बजाज (विशेष पोलीस महानिरीक्षक, कोकण परिक्षेत्र, ठाणे से सह पुलिस आयुक्‍त, प्रशासन, बृहन्मुंबई) और सुरेश मेखला (सह पुलिस आयुक्‍त, नवी मुंबई से सह पुलिस आयुक्‍त, ठाणे शहर) का समावेश है।