प्रदर्शनकारियों ने किया सरकार का श्राद्ध, करवाया मुंडन

सतारा | समाचार ऑनलाइन

आरक्षण की मांग को लेकर जहां राज्य के कुछ हिस्सों में हिंसक घटनाएँ हो रही हैं, वहीं सतारा में मराठा समुदाय के लोगों ने सार्वजनिक मुंडन करवाकर विरोध-प्रदर्शन किया। जावली तालुका के मेढा में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए और सरकार का श्राद्ध करते हुए सार्वजनिक रूप से मुंडन करवाया। इस दौरान ‘एक मराठा लाख मराठा’ जैसे नारे भी लगाये गए।

[amazon_link asins=’B01HCSV3MQ,B078TL3KR6,B077N6XS15′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’26b52fb2-9bbe-11e8-a550-a161e2f43deb’]

इसके साथ ही सकल मराठा क्रांति मोर्चा द्वारा बैलगाड़ी मोर्चा भी निकाला गया। इसमें जावली तालुका के कुडाल, करहर, हुमगांव, बामणोली सरताले, सायगांव के सैकड़ों आरक्षण समर्थक शामिल हुए। महाराष्ट्र बंद के मद्देनजर आज सुबह से सभी इलाकों में बाज़ार बंद हैं।