Pune : 30 साल की शादीशुदा महिला ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या

पुणे : ऑनलाइन टीम – 30 साल की शादीशुदा महिला ने ने पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना लोणीकंद इलाके में घटी। मृतक का नाम नीलम धोंडीबा शिंदे (30) है। इस मामले में पति धोंडीबा शिंदे और दो अन्य लोगों के खिलाफ लोणीकंद पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया है। मामले की शिकायत मृतक नीलम के भाई सागर भालेराव ने दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक, नीलम और धोंडीबा की शादी 2010 में हुई थी। इनके दो बच्चे भी हैं। नीलम एक गृहिणी थीं। धोंडीबा मजदूरी का काम करता है। इस बीच उसका पति और दो अन्य लोग नीलम को घरेलू और शक की नजर से लगातार चिढ़ाते थे। उसका मानसिक और शारीरिक शोषण हो रहा था। प्रताड़ना से तंग आकर नीलम ने चार दिन पहले गांव के पास एक कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। आगे की जांच उपनिरीक्षक दीपक जाधव कर रहे है।