Pune ACB Trap News | पुणे महापालिका के एक कर्मचारी को एंटी करप्शन ने 1 लाख की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

नितिन पाटिल

पुणे :  Pune ACB Trap News | पुणे महानगरपालिका में एक कर्मचारी को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा गया है. इस घटना से पुणे मनपा परिसर में काफी खलबली मच गई है. संबंधित व्यक्ति के खिलाफ शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है.(  Pune ACB Trap News)

पकड़े गए व्यक्ति का नाम प्रवीण दत्तात्रय पासलकर (50, कामगार, पुणे मनपा, पुणे) है. इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता स्वास्थ्य विभाग से मुकादम के तौर पर वर्ष 2022 में रिटायर हुए है. उनकी बची छुट्टी को कैश में तब्दील करने के लिए बिल का चेक देने के लिए पुणे मनपा के प्रवीण पासलकर ने 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी.(  Pune ACB Trap News)

जांच में प्रवीण पासलकर ने 1 लाख रुपए की रिश्वत की मांग कर पुणे मनपा परिसर
में गवाहों के सामने पैसे लिए. इस दौरान उसे रंगेहाथों पकड़ लिया गया.

पुलिस अधीक्षक अमोल तांबे, अपर अधीक्षक शीतल जानवे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई
. पुलिस उप अधीक्षक नितिन जाधव ने प्रेस नोट के जरिए यह जानकारी दी है.

 

Web Title :  Pune ACB Trap News | ACB Arrest PMC Employee Pravin Dattatray Pasalkar In Bribe Case Of 100000