पुणे में एक प्रसिद्ध वकील द्वारा 1 करोड़ 70 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे के बंडगार्डन इलाके में एक प्रसिद्ध वकील द्वारा 1 करोड़ 70 लाख रुपए की घूस लेते हुए एन्टी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।  जमीन के कागजात से नाम कम  करने के लिए 2 करोड़ रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इस मामले में पुणे एन्टी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज की थी। यह एन्टी करप्शन ब्यूरो की अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। इस सबसे बड़ी कार्रवाई पुणे विभाग के एन्टी करप्शन ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक संदीप दिवाण ने दी।

प्राप्त जानकारी पुणे के प्रसिद्ध एडवोकेट रोहित शेंडे को 1 करोड़ 70 लाख की रिश्वत लेते हुए एन्टी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता का डिप्टी डायरेक्टर के पास जमीन को लेकर चल रहे केस में जमीन के दस्तावेज से नाम कम करने के लिए दो करोड़ रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने वकील को दो करोड़ रुपए देने के लिए तैयार हो गया था, दो करोड़ रुपए में डील होने के बाद शिकायतकर्ता ने इस मामले में एन्टी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की थी। खबर की पुष्ठि कर एन्टी करप्शन ब्यूरो की टीम ने वकील को घूस लेते पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। 5 लाख के असली नोटों के साथ 1 करोड़ 70 लाख रुपए की नकली नोट रखे गए थे। वकील एन्टी करप्शन बिछाए जाल में फंस गया और रंगेहाथ इतनी बड़ी रकम घूस लेते धर दबोचा गया।