Pune : GYM शुरू होते ही पुणे की डॉक्टर महिला ने साड़ी पहन कर किया ‘झिंगाट’ वर्कआउट – Video

 

पुणे : ऑनलाइन ऑनलाइन – राज्य में कोरोना फ़िलहाल नियंत्रण में है। सकारात्मक दर के अनुसार लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से खोला भी जा रहा है। पुणे के पॉजिटिव रेट में कमी से पुणे के लोगों ने राहत की सांस ली है। इससे देखते हुए पुणे में कुछ प्रतिबंधों में ढील दी गई है। जिम भी उसी के मुताबिक शुरू हो गया है। इस बीच पुणे की एक महिला डॉक्टर की एक वीडियो सामने आया है।

पुणे में जीम शुरू होते ही एक फिटनेस फ्रीक डॉक्टर इतनी खुश हो गयी कि वह साड़ी पहनकर जिम चली गई और साड़ी पहनकर ही वर्कआउट करना शुरू कर दिया। वीडियो में महिला डॉक्टर मराठी गाने झिगाट में वर्कऑउट करते नजर आ रही है। इधर लॉकडाउन खुलने के बाद कई लोग खुशी से झूम रहे है। वीडियो में नजर आ रही महिला पुणे में डॉक्टर है। उनका नाम शर्वरी इनामदार है। वे नियमित रूप से वर्कआउट करती हैं। कोरोना लॉकडाउन ने उन्हें जिम जाने से रोक दिया।

वीडियो में महिला साड़ी पहनकर नाक में अँगूठी, हाथों में कंगन, गले में हार, सिर पर टिकली पहनी हुई है। वे न सिर्फ जिम आई है बल्कि उन्होंने सारे वर्कआउट भी किए हैं।