Pune | बॉम्बे सैपर्स ने ‘विक्टरी फ्लेम’ की मेजबानी की

पुणे (Pune News) : Pune | 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत (1971 Pakistan-India War) की जीत के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वर्णिम विजय वर्ष (Golden Victory Year) मनाया जा रहा है। 9 अक्टूबर 2021 को बॉम्बे इंजीनियर ग्रुप और सेंटर (Bombay Engineer Group and Center) में विकटरी फ्लेम (Victory Flame) का भव्य स्वागत किया (Pune) गया।

 

 

1971 के युद्ध के दिग्गजों, वीर नारियों और सेवारत अधिकारियों और अन्य रैंक के अधिकारी परेड ग्राउंड में थे, जहां सेना कमांडर, दक्षिणी कमान ने विक्टरी फ्लेम की मेजबानी की। यहाँ पर सेरेमोनियल गार्ड (Ceremonial Guard) द्वारा भांगड़ा और झांज प्रस्तुत किया गया।

 

 

बॉम्बे इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर (Bombay Engineer Group And Center) ने उन सभी मेहमानों के लिए एक मोटरसाइकिल प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम (Cultural programme) का आयोजन किया। इसमें एएससी सेंटर, बेंगलुरु से टीम टॉरनेडो द्वारा कौशल और सटीकता के मंत्रमुग्ध कर देने वाले परफॉर्मेंस के साथ-साथ मलखंब, गतका के पारंपरिक खेल और मार्शल आर्ट बॉम्बे सैपर्स द्वारा परफॉर्म किया। युद्ध के दिग्गजों को लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन, एवीएसएम, एसएम, जीओसी-इन-सी, दक्षिणी कमान द्वारा सम्मानित किया गया।

 

 

——————————————————————————————————————————————–

 

Pune | भाजपा विधायक सुनील कांबले की दिक्कतें बढ़ी

पुणे (Pune News), एक महिला अधिकारी के साथ फोन पर बातचीत के दौरान अश्लील गालीगलौज करते हुए पुणे (Pune) में भाजपा विधायक सुनील कांबले (BJP MLA Sunil Kamble) की ऑडियो क्लिप (Audio Clip) हालिया वायरल हुई है। विधायक ने उस क्लिप में उनकी आवाज नहीं रहने का दावा किया है। हालांकि इसके बाद भी उनकी दिक्कतें कम होती नजर नहीं आ रही। क्योंकि पुणे पुलिस (Pune Police) द्वारा इस मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो हालिया उस महिला अधिकारी का बयान भी दर्ज (Pune) किया गया है।