पुणे : महानगरपालिका की लापरवाही के चलते बच्चे की मौत

पुणे । समाचार ऑनलाइन
वारजे मालवाडी परिसर में साइकलिंग करते समय बिजली के खंभे से करंट लगने से 12 साल के लड़के की मौत होने की घटना घटी। यह घटना शनिवार (18 अगस्त) की सुबह घटी थी। पुणे महानगरपालिका की लापरवाही के चलते लड़के की मौत होने की बात सामने आयी है। पुणे महानगरपालिका के विद्युत इंजीनियर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पृथ्वीराज विशाल चव्हाण (12, वारजे मालवाडी) नामक लड़के की मौत हुई है। इस मामले में पृथ्वीराज के पिता विशाल विठ्ठल चव्हाण (38, वारजे मालवाडी) ने वारजे पुलिस स्टेशन में शिकायत दायर की है।  पृथ्वीराज शनिवार की सुबह घर से बाहर साइकलिंग करने के लिए निकला था। साइकलिंग करते समय बिजली के खंभे का करंट लगने से साइकिल से गिरकर गंभीर जख्मी हो गया था। इस घटना में पृथ्वीराज की मौत हो गई थी। उसके बाद पुलिस ने डहाणुकर कॉलनी एमएसईबी कार्यालय के विद्युत निरीक्षकों को रिपोर्ट भेजी थी। इस रिपोर्ट में महानगरपालिका के विद्युत विभाग की लापरवाही की बात सामने आयी है। इसलिए वारजे पुलिस ने पुणे महानगरपालिका के विद्युत विभाग के अभियंता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पृथ्वीराज यह रोजरी स्कूल में छठवीं क्लास में पढ़ता था। पृथ्वीराज पढ़ाई में काफी होशियार और होनहार लड़का था। उसकी मां गृहिणी और पिता मूलखेड गांव के पुलिस पाटिल हैं। बिजली के खंभे से करंट लगने से लड़के की मौत होने से वारजे मालवाडी इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग नागरिकों द्वारा की गई है। आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक जी.बी.माने कर रहे हैं।