पुणे शहर: धीरे-धीरे बढ़ रही गर्मी, जानें आज कैसे रहेंगे मौसम के तेवर

पुणे : समाचार ऑनलाइन –  पुणे शहर के मौसम की बात करें तो यहां धीरे-धीरे गर्मी बढ़ रही है। धुप भी अब चुबने लगे है। गर्मी की तीव्रता पहले से और ज्यादा बढ़ती ही जा रही है। सुबह और शाम की बात छोड़ दें तो दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी बढ़ रही है। लोग दोपहर में घर से निकलने से बचते दिख रहे है। मौसम विभाग की मानें तो आज धुप के साथ-साथ आंशिक रूप से बादल छाएंगे।

आज शहर का मिनिमन टेम्प्रेचर 22 तो वहीं मैक्सिमम टेम्प्रेचर 34 रहने का अनुमान जतााया गया है। पिछले कुछ दिनों से पुणे शहर में गर्मी का प्रकोप सामान्य है। लेकिन, बात करें पुरे महाराष्ट्र की तो अमरावती, नागपुर, विधर्व, अकोला आदि कई ऐसे जिले है जहां पारा 42 से भी ऊपर चला गया है। मौसम विभाग की माने तो 12 मई यानि की रविवार को शहर में गर्मी बढ़ेगी। उस दिन तामपान में बढ़ोतरी होगी।