पुणे शहर: लगातार दूसरे दिन कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज के दाम

पुणे : समाचार ऑनलाइन – लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम घटे है। जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती देखी गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुणे शहर में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती हुई है। पुणे में आज पेट्रोल के दाम 78.33 रुपए है तो वहीं डीजल 68. 63 है। कल के मुताबिक आज पेट्रोल के दामों में 21 पैसे की गिरावट आई है। बात करें डीजल की तो 09 पैसे की कमी देखी गई।

बीते दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। कच्चे तेल का वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा गुरुवार एक फीसदी की गिरावट के साथ 69.70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा था। कुल मिलाकर पेट्रोल-डीजल के दामों में 29 पैसों की कमी आयी है।

मौजूदा समय में दिल्ली में डीजल का भाव 9 पैसे घटकर 66.47 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर आ गया है। कोलकाता की बात करें तो इसमें भी आज 9 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है, जिसके बाद आज यहां डीजल का नया भाव 68.23 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई और चेन्नई में आज डीजल के भाव में 9-10 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। इसके साथ ही आज मुंबई और चेन्नई में डीजल का नया भाव क्रमश: 69.65 और 70.26 रुपए प्रति लीटर है।