Pune Crime | पुणे के सिंहगढ़ रोड में अपराधियों द्वारा एक होटल व्यवसायी की हत्या का प्रयास, वैष्णव झांबरे और महेश उबाळे गिरफ्तार, 6 लोगों पर FIR

पुणे (Pune News) – Pune Crime | बिरयानी लेने के लिए आये शख्स को होटल में थोड़ी देर इंतजार करने को कहे जाने पर गुस्साए गुंडों ने उनके साथियों को फोन कर होटल में बुलाया और होटल व्यवसायी (Hotelier) और एक कर्मचारी पर धारदार हथियार से हमला (Pune Crime) कर दिया। इस हमले में दोनों  गंभीर रूप से घायल हो गए। सिंहगढ़ रोड पुलिस (Sinhagad Road Police) ने शातिर गुंडों सहित 6 लोगों के खिलाफ हत्या (Murder) के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस (Police) ने दोनों की गिरफ्तारी कर ली है।

वैष्णव ऊर्फ बापू झांबरे (Bapu Jhambre) (23, नि. धायरी) और महेश संजय उबाळे (Mahesh Sanjay Ubale) (19, नि. नर्‍हे) ऐसी गिरफ्तार किये गए आरोपी के नाम है। जबकि अनिकेत जाधव (Aniket Jadhav) (नि. धायरी), ओंकार सातपुते (Omkar Satpute) (नि. नर्‍हे), संकेत मिरगल (नि. धायरी) इन पर अपराध दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, अनिकेत जाधव, वैष्णव झांबरे, महेश उबाळे सभी पुलिस रिकॉर्ड में अपराधी हैं।

इस संबंध में मयूर मते (33, नि. धायरी) ने शिकायत दर्ज कराई है। मते की धायरी में गारवा बिरयानी (Garwa Biryani) का एक होटल है। शनिवार की शाम करीब चार बजे वह होटल में खाना खा रहा था। इस दौरान ओंकार सातपुते (Omkar Satpute) और संकेत मिरगल (Sanket Mirgal) बिरयानी खरीदने आए थे। तभी वह खाना खा रहे थे और बाकि के कर्मचारी कुछ अन्य काम में व्यस्त थे तो उन्होंने आरोपियों को थोड़ी देर रुकने को कहा।

इससे आरोपियों को गुस्सा आ गया और गाली-गलौज करने लगा। मते ने कहा होटल में महिला ग्राहक है तो उन्होंने आरोपियों से गाली-गलौच न करने की बात कही। जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इससे नाराज होकर दोनों आरोपियों ने अपने साथी दूसरे गुंडों को बुला लिया। वे होटल में घुस गए और मते पर धारदार चाकू से हमला कर दिया।

इस हमले में मते और एक होटल कर्मचारी घायल हो गए। सिंहगढ़ रोड पुलिस (Sinhagad Road Police) ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपनिरीक्षक दीपक खेडकर (Police Sub Inspector Deepak Khedkar) मामले की जांच कर रहे हैं।

 

 

 

Pune Crime | पुणे के लोणी कालभोर परिसर में दहशत पैदा करने वाले गिरोह को तड़ीपार किया गया

Pune Crime | फ्लैट नाम पर करने के लिए अपने ही बेटों ने की मां के साथ मारपीट, पुणे में 58 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई शिकायत