Pune Crime Branch Police | RTI कार्यकर्ता रवींद्र बराटे की मदद करने वाले वकील मोरे गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई

पुणे न्यूज़ (Pune News) : पुणे समाचार (Punesamachar Online) –  हफ्ता (Ransom), धोखाधड़ी (Fraud) और मोक्का (Mocca Action) के मामले में फरार चल रहे सुचना का अधिकार कार्यकर्ता रवींद्र बराटे (RTI activist Ravindra Barate) को मदद करने वाले एक वकील को काफी महंगा पड़ा है। इस मामले में ऐड. सुनील मोरे (Adv Sunil More) को पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच (Pune Crime Branch Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी सूत्रों से मिली है। इससे पूर्व धोखाधड़ी की साजिश में शामिल मानते हुए बराटे की पत्नी, बेटे सहित तीन लोगों को पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच (Pune Crime Branch Police) ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले संगीता रवींद्र बराटे Sangeeta Ravindra Barate (उम्र 55 ), बेटे मयूर रवींद्र बराटे Mayur Ravindra Barate और पिताम्बर गुलाब धिवार Pitambar Gulab Dhiwar को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। Pune Crime Branch Police arrest advocate sunil more who helps absconded rti activist ravindra barate

Join our Policenama Telegram, facebook page and Twitter for every update

पुणे शहर (Pune City) के विभिन्न नागरिकों से हफ्ता मांगने, धोखाधड़ी और जमीन कब्जाने जैसे 12 मामलों में रविंद्र बराटे फरार (absconding) है। उसके साथ तथाकथित पत्रकार देवेंद्र जैन (Journalist Devendra Jain) भी फरार है। इनमे से तीन मामलों में बराटे के खिलाफ मोक्का के तहत कार्रवाई की गई है। बराटे गिरोह में सांगली के संजय भोकरे (Sanjay Bhokare of Sangli) , पुलिस सेवा से निकाले गए शैलेश जगताप (Dismissed Police Shailesh Jagtap) भी शामिल है। पिछले एक साल से रवींद्र बराटे पुलिस को चकमा दे रहा है।

रवींद्र बराटे ने दो बार फेसबुक (Facebook) पर वीडियो पोस्ट कर पुणे पुलिस (Pune Police) पर गंभीर आरोप लगाया था। संबंधित वीडियो वायरल करने में मदद करने वाले पिताम्बर को भी पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है।प्राथमिक जांच में पत्नी सहित बेटे के भी इसमें शामिल होने की जानकारी सामने आई थी। इसलिए क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार को संगीता बराटे को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले की प्राथमिक पूछताछ में ऐड. सुनील मोरे के भी रवींद्र बराटे को मदद करने की जानकारी सामने आई थी। इसके अनुसार पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सुनील मोरे को गिरफ्तार (Sunil More arrested) कर लिया है।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि फरार रविंद्र बराटे पिताम्बर दीवार के संपर्क में था। इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया है। पिताम्बर ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। सभी वीडियो व ऑडियो तैयार कर प्रसारित करने का काम करके पिताम्बर ने बराटे की मदद की थी। यह जानकारी सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार (Arrest) किया गया।

Web Title : Pune Crime Branch Police arrest advocate sunil more who helps absconded rti activist ravindra barate

Join our Policenama Telegram, facebook page and Twitter for every update

Pune Crime News | पुणे में आश्रम वेब सीरीज की पुनरावृति ; अनितैक संबंध में महाराज दवारा बिजनेसमैन की हत्या

Pune News | ठाकरे सरकार के लिए कलंक ! MPSC की परीक्षा पास होने के बावजूद नौकरी नहीं; तनाव में स्वप्निल लोणकर ने की आत्महत्या; जाने पूरा मामला