Pune Crime | पुणे में पारिवारिक विवाद में डॉक्टर पति ने डॉक्टर पत्नी पर किया चाकू से हमला; विश्रांतवाडी परिसर में खलबली

पुणे (Pune News) : Pune Crime | पारिवारिक विवाद में डॉक्टर पति ने खुद की डॉक्टर पत्नी पर चाकू से हमला (Attack) कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना (Pune Crime) विश्रांतवाडी की है। इस मामले में विश्रांतवाडी पुलिस (Vishrantwadi Police) ने डॉ. रवि भादवड (Dr. Ravi Bhadvad) (उम्र 36, नि. मंजूबा वस्ती, धानोरी) को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

 

इस मामले में आरोपी की पत्नी ने विश्रांतवाडी पुलिस (Vishrantwadi Police) में शिकायत दी है। डॉ. रवि मंजूबा (Dr. Ravi Manjuba) बस्ती में रहते हैं। वहां पर उनका क्लीनिक है। उनकी पत्नी भी एमबीबीएस डॉक्टर हैं। पिछले कुछ दिनों से डॉक्टर पति-पत्नी में पारिवारिक विवाद शुरू था। रविवार रात पत्नी नींद में थी तभी डॉक्टर ने उसके ऊपर चाकू से वार किया।

इस घटना में पत्नी घायल हो गई, निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पत्नी की शिकायत के बाद विश्रांतवाडी पुलिस ने डॉ. रवि को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपनिरीक्षक शुभांगी मगदूम (shubhangi magdum) इस मामले की जांच कर रही है।

 

 

——————————————————————————————————————————-

 

Pune Crime | बिज़नेसमैन को जान से मारने की धमकी देकर हर महीने 10 लाख का हफ्ता ; इंडस के छह अधिकारियों की गिरफ़्तारी पूर्व जमानत ख़ारिज

पुणे (Pune News), 10 अगस्त : Pune Crime | डीजल (diesel) के 9 करोड़ रुपए के बकाये का दो करोड़ में समझौता कर बिजनेसमैन को जान से मारने की धमकी देने के मामले में इंडस टॉवर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी (Indus Towers Private Limited Company) के छह लोगों की गिरफ़्तारी पूर्व जमानत की अर्जी कोर्ट (Court) ने ख़ारिज कर दी है। इन आरोपियों का नाम सुनील मनोहर मानकर, संदीप ईश्वरचंद गौबा, राजेश महेशचंद बंसल, तनवीर सिंह प्रेम सिंह सरोहा, दिनेश एल अरोड़ा है। ये सभी आरोपी (Criminal) इंडस कंपनी के पदाधिकारी है।  इस मामले में मुंढवा के 39 वर्षीय व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। अगस्त 2017 से 22 जनवरी 2021 के बीच राज्य भर में विभिन्न जगहों पर यह घटना घटी थी।

 

Pune Crime | पुणे के भवानी पेठ में 84 लाख रुपए की ठगी मामले में ओसवाल मां-बेटे के खिलाफ FIR

Crime in Shirur | शिरूर में चौंकाने वाली घटना ! भूमि विवाद भाई ने की भाई की हत्या