पुणे पुलिस ने फर्जी निकाहनामा बनाकर युवती की बदनामी करने वाले को बुलढाणा से गिरफ्तार किया

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Pune Crime News | फर्जी निकाहनामा तैयार करवाकर युवती की बदनामी करने के मामले में चंदननगर पुलिस ने एक को बुलढाणा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम शेख खलील शेख जमील (30, नि. अमदापूर, ता. चिखली, जि. बुलढाणा) है। (Pune Crime News)

 

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार केस दर्ज होने के बाद से पिछले 9 महीने से आरोपी शेख खलील शेख जमील फरार था। उनसे युवती के नाम पर फर्जी निकाहनामा बनवाया था। फर्जी निकाहनामा को सही बताकर वह युवती को बदनाम कर रहा था। इस मामले में चंदननगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था तभी से वह फरार था।

 

चंदननगर पुलिस की टीम उसे ढूंढ रही थी।
वह कुछ समय तक छत्रपती संभाजीनगर और जालना परिसर में रहा था।
रहने की जगह और मोबाइल नंबर लगातार बदल रहा था। आरोपी शेख के बुलढाणा के चिखली भाग में रहने की जानकारी पुलिस को मिली थी।
इसके बाद पुलिस टीम ने मिली जानकारी की पुष्टि करवाई।

 

पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोराटे , सहायक आयुक्त किशोर जाधव के
मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र लांडगे, पुलिस निरीक्षक (क्राइम ) जगन्नाथ जानकर,
पुलिस उपनिरीक्षक गोरक्ष घोडके , नामदेव गडदरे,
सचिन रणदिवे और संतोष लवटे की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

Web Title :- Pune Crime News | Pune Chandan Nagar Police arrests a youth who defamed a girl by making a fake nikahnama from Buldhana

 

इसे भी पढ़ें

 

रिटायर्ड पुलिसकर्मी की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर, घसीटते हुए ले जाने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत ; वाघोली की घटना

पुणे क्राइम न्यूज : खड़क पुलिस स्टेशन – एक थाली पर एक थाली फ्री ऑफर से महिला को लगाया २ लाख का चूना

राज्य के 11 वरिष्ठ IPS पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन देकर ट्रांसफर; IPS सुरेश मेकला, राजकुमार वटकर, कृष्ण प्रकाश, निखिल गुप्ता, रवींद्र सिंघल, सुखविंदर सिंह शामिल