Pune Crime News | पैसे के लेनदेन में दो का अपहरण कर मारपीट, आधी रात को हंगामा, सिंहगड रोड पुलिस ने कोल्हापुर के आरोपी को किया गिरफ्तार

पुणे (Pune News) : ऑनलाइन टीम – (Pune Crime News) पैसे के लेनदेन में दो का अपहरण (kidnapping) कर मारपीट (assault) की और 10 लाख की मांग की।  सिंहगड रोड पुलिस (Sinhgad Road Police) ने आधी रात को कार्रवाई कर कोल्हापुर (kolhapur) से दो लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया। खास बात यह है कि जिसका अपहरण (kidnapping) किया, जिससे पैसे का लेनदेन का व्यवहार था, उसके पहचान का था। (Pune Crime News)

अविनाश पांडुरंग पाटिल (Avinash Pandurang Patil) (31) और उत्तम तुरंबेकर (Uttam Turambekar) (31, दोनों नि. बेकनाला, गडहिंगलज, कोल्हापुर) को गिरफ्तार किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद सिर्फ 2 घंटे में ही पुलिस (Police) ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में निखिल उदय गुरव (Nikhil Uday Gurav) (उम्र 26, नि. नर्हे) ने  सिंहगड रोड पुलिस (Sinhgad Road Police) से शिकायत की थी।

निखिल गुरव प्रभात तोडकर (Nikhil Gurav Prabhat Todkar) के साथ नर्हे में रहता है। गडहिंगलज के सभी ग्रामीण हैं। आरोपी ने उससे संबंधित संदीप पाटिल (Sandeep Patil) को 10 लाख रुपये दिए थे। इसके लिए उसने अपने घर लिख दिया था। पाटिल पैसे नहीं दे रहा था व उसके पुणे के घर के बारे में आरोपी को जानकारी नहीं थी। इसलिए उसने उसके पहचान के अजित राऊत को धमकाकर कहा कि उसके घर का पता दो। उसके बाद रात में उसने प्रभात तोडकर व अजित राऊत का अपहरण किया।

उसने यह कह कर उसे पीटा कि संदीप पाटिल का घर दिखाओ। वहीं कहा कि यह बात निखिल गुरव को कह कर तुम 10 लाख रुपये ला कर दो।  नहीं तो दोनो को मार देंगे, ऐसी धमकी भी दी। गुरव ने तत्काल रात के साढे 10 बजे के आसपास वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक देवीदास घेवारे को सूचित किया। घेवारे ने सहायक पुलिस निरीक्षक प्रशांत कणसे, पुलिस उपनिरीक्षक अमोल काले, नितीन जाधव, कुलदीप संकपाल व अन्य की टीम तैयार कर आरोपी को ढूंढने का आदेश दिया। यह टीम निजी गाड़ी से शिकायतकर्ता को लेकर रवाना हुई। आरोपी ने उसे पैसे लेकर वाकड के पुल के पास बुलाया था।

पुलिस के कहे अनुसार शिकायतकर्ता ने कहा कि वह पैसे लेकर आ रहा है।

इसके अनुसार पुलिस ने जाल बिछाया।

पुलिस की भनक लगते ही वो भागने की तैयारी में था तभी साढे चार बजे इन दोनो को हिरासत में लिया।

अपहरण किए लोगों के बारे में पूछा तो उसने बताया कि दोनो को पास में रखा है।

प्रभात और अजित को इतना पीटा कि वह चलने के लायक भी नहीं था।

प्रभार के सिर में बोतल से मारकर घायल कर दिया था।

 

 

 

 

 

 

Latur Murder Case | महाराष्ट्र के लातूर में वाहन रोकने के बाद हुआ विवाद, चालक को पत्थर से वार कर मार डाला,  21 दिन बाद खुला हत्या का रहस्य

 

P Rangarajan Kumaramangalam | दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी की हत्या